घर के मुख्य द्वार पर करें ये 10 उपाय, सुख-समृद्धि और खुशहाली से भर जाएगा घर

Vastu Tips: क्या आप जानते हैं कि मुख्य द्वार घर की खुशहाली और समृद्धि में अहम भूमिका निभाता है? कहते हैं अगर मेन गेट में वास्तु दोष उत्पन्न हो जाए, तो उसका सीधा असर हमारी सुख-सुविधाओं पर पड़ता है. इसी कारण से मेन गेट को वास्तु के अनुरूप रखने की सलाह दी जाती है.

अक्सर लोग अपने घर के अंदर की सजावट पर तो ध्यान दे लेते हैं, लेकिन घर के मेन गेट को अधिकतर नजरअंदाज कर दिया जाता है. जबकि वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को सबसे अहम माना जाता है, क्योंकि यहीं से सकारात्मक ऊर्जा आपके घर में प्रवेश करती है. आइए जानते हैं मुख्य द्वार पर किन उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में खुशहाली और समृद्धि ला सकते हैं.

वास्तु अनुसार कैसा होना चाहिए घर का मुख्य द्वार?

1. नेम प्लेट: वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर लकड़ी की नेम प्लेट लगाना बेहद शुभ माना जाता है. लेकिन अगर मुख्य दरवाजा उत्तर-पश्चिम दिशा में है तो आपको लकड़ी की जगह धातु की नेमप्लेट लगानी चाहिए.

2. मनी प्लांट और तुलसी: वास्तु के अनुसार मुख्य द्वार पर मनी प्लांट और तुलसी का पौधा लगाना चाहिए. कहते हैं इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है.

3. रोशनी की व्यवस्था: घर के मुख्य द्वार पर अंधेरा बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए. यहां पर अच्छी तरह रोशनी आने की व्यवस्था होनी चाहिए. कहते हैं इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है.

4. भगवान की मूर्ति: धन-धान्य को आकर्षित करने के लिए मुख्य द्वार पर श्री गणेश या माता लक्ष्मी की मूर्ति रखनी चाहिए.

5. दहलीज: घर के मुख्य दरवाजे की दहलीज संगमरमर या लकड़ी की बनी होनी चाहिए. कहते हैं इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करती.

6. काले घोड़े की नाल: घर के मुख्य दरवाजे पर काले घोड़े की नाल लगानी चाहिए. ऐसी मान्यता है कि इससे घर को किसी की बुरी नजर नहीं लगती.

7. ओम और स्वस्तिक: मुख्य द्वार पर ओम, स्वस्तिक और रंगोली बनाना बेहद शुभ माना जाता है.

8. डोरमैट: घर के मुख द्वार पर डोरमैट जरूर होना चाहिए.

9. कुलदेवता की तस्वीर: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर कुलदेवता की तस्वीर लगाना बेहद शुभ माना जाता है. कहते हैं इससे घर-परिवार के लोगों पर कोई बाधा नहीं आती.

10. साफ-सफाई: घर के मुख्य द्वार पर कूड़ा-कचरा बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए और ना ही यहां जूते-चप्पलों का ढेर लगाना चाहिए.

इसे भी पढ़ें:-इंडियन आर्मी ने जारी की नई एडवाइजरी, 87 ऐप्स पर लगाया बैन! इस्तेमाल किया तो होगी सख्त कार्रवाई