UP Board Practical Exam 2027: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है. परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की जाएंगी.पहला चरण 11 से 19 जनवरी 2027 तक और दूसरा चरण 20 से 28 जनवरी 2027 तक चलेगा. परीक्षाएं निर्धारित मंडलों के अंतर्गत आने वाले जिलों में आयोजित होंगी.
किस मंडल में कब होंगी परीक्षाएं?
बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, पहले चरण में इन मंडलों में प्रायोगिक परीक्षाएं होंगी:
11 से 19 जनवरी 2027 (पहला चरण): आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडल
20 से 28 जनवरी 2027 (दूसरा चरण): अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल
परीक्षा से जुड़ी जरूरी बातें
प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को अपना एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा.
स्कूलों को परीक्षा से पहले सभी प्रयोगशाला उपकरण और रिकॉर्ड तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं.
परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में कराई जाएंगी, ताकि नकल पर पूरी तरह रोक लग सके.
जो छात्र प्रायोगिक परीक्षा में शामिल नहीं होंगे, उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा और उन्हें नंबर नहीं मिलेंगे.
इसे भी पढ़ें:-सर्दियों में डैंड्रफ से पाएं छुटकारा! घर पर ही बनाएं ये नेचुरल शैंपू, 1 हफ्ते में दिखेगा असर