HPCL 2026: इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है. देश की प्रमुख महारत्न कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के 608 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास अवसर है जो अपनी तकनीकी पढ़ाई के बाद किसी बड़ी सरकारी कंपनी में प्रशिक्षण लेकर करियर की मजबूत शुरुआत करना चाहते हैं. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 फरवरी से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 2 मार्च 2026 है.
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और पात्रता
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल या इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में बी.ई. या बी.टेक की डिग्री होना जरूरी है. केवल वे अभ्यर्थी पात्र होंगे जिन्होंने 1 अप्रैल 2023 या उसके बाद अपनी डिग्री पूरी की है. सामान्य, ओबीसी (एनसीएल) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए न्यूनतम 60% अंक आवश्यक हैं, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 50% अंक अनिवार्य हैं.
उम्र सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए.सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी.
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा. चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा.बीई या बीटेक में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी. मेरिट सूची में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा. दस्तावेज सत्यापन का अनुपात 1:5 रखा गया है, यानी एक पद के लिए पांच उम्मीदवारों को बुलाया जा सकता है.सभी दस्तावेज सही पाए जाने पर अंतिम चयन किया जाएगा.
कितना मिलेगा स्टाइपेंड
इस भर्ती में चयनित ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी को हर महीने कुल 25,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा. इसमें 20,500 रुपये एचपीसीएल द्वारा और 4,500 रुपये भारत सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से दिए जाएंगे.
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले HPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर HPCL Graduation Trainee Apprentice 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- रजिस्ट्रेशन पेज पर वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की सहायाता से रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद बने आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन कर आवेदन प्रक्रिया शुरूकरें.
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी भरें.
- फॉर्म भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें और फिर सबमिट के बटन पर क्लिक करें.
- आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें, पीडीएफ बनाएं और इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें.
इसे भी पढ़ें:-कितना हेल्दी और फिट है आपका शरीर, इन लक्षणों से करें पता