GPSSB Recruitment 2026: अगर आप हेल्थ सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका सामने आया है. गुजरात पंचायत सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (GPSSB) ने महिला हेल्थ वर्कर के 1948 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के जरिए उम्मीदवारों को न सिर्फ सरकारी नौकरी मिलेगी, बल्कि हेल्थ सेक्टर में स्थिर करियर बनाने का भी मौका मिलेगा. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है और उम्मीदवार 20 मई तक आवेदन कर सकते हैं.
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार को 12वीं (HSC) उत्तीर्ण होना चाहिए. मान्यता प्राप्त फीमेल हेल्थ वर्कर (FHW) बेसिक ट्रेनिंग कोर्स या ANM कोर्स पास होना और नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण अनिवार्य है. गुजराती या हिंदी या दोनों भाषाओं का पर्याप्त ज्ञान.
आयु सीमा
न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए. सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी. आयु की गणना 20 मई 2026 के आधार पर की जाएगी.
वेतन
चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती 5 वर्षों के लिए लगभग 26,000 प्रति माह (फिक्स पे) दिया जाएगा.
आवेदन शुल्क
सामान्य (General) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹100 + सर्विस चार्ज. SC, ST, SEBC, EWS, PH और पूर्व सैनिकों के लिए कोई शुल्क नहीं है.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (MCQ आधारित) और उसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) के आधार पर किया जाएगा.
आवेदन कैसे करें?
- 1. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. आप OJAS Gujarat Portal के जरिए फॉर्म भर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाएं.
- 2. इसके बाद Apply Online पर क्लिक करें.
- 3. अब अपनी बेसिक जानकारी भरें.
- 4. इसके साथ ही जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- 5. इसमे फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें.
इसे भी पढ़ें:-पश्चिम बंगाल के पर्यवेक्षक बनें अमित शाह, जेपी नड्डा को मिली असम की जिम्मेदारी