दिल्ली हाईकोर्ट में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट और रेस्टोरर के पदों पर निकली भर्ती, देखें डिटेल

Delhi HC: दिल्ली हाईकोर्ट में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है. दिल्ली हाईकोर्ट में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA) और रेस्टोरर के पदों पर भर्ती निकली है. जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए अप्लाई करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 23 फरवरी 2026 है.

योग्यता

आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. साथ ही अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए.

आयु सीमा

1 जनवरी 2026 तक न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी.

आवेदन शुल्क

सामान्य, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए: 1500 रुपये, SC, ST और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए: 1300 रुपये

चयन प्रक्रिया

भर्ती में चार स्टेज की चयन प्रक्रिया होगी. पहले चरण में ऑब्जेक्टिव परीक्षा होगी जिसमें अंग्रेजी, जनरल अवेयरनेस और रीजनिंग से प्रश्न आएंगे और नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी. दूसरे चरण में वर्णनात्मक लिखित परीक्षा होगी. तीसरा चरण टाइपिंग टेस्ट का होगा, जो केवल क्वालीफाइंग है. अंतिम चरण इंटरव्यू है. मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के नंबरों से बनेगी.

कैसे करें आवेदन 
  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा. 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको पहले रजिस्टर करना होगा. 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें. 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें. 
  • इसके बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें. 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें. 

इसे भी पढ़ें:-इन मंत्रों के जाप से दूर होगा सूर्य ग्रहण का प्रभाव, करें ये उपाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *