CTET re-exam 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. CBSE ने CTET फरवरी 2026 सत्र के तहत पेपर-2 की दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया है. यह निर्णय उन अभ्यर्थियों के हित में लिया गया है, जिनकी परीक्षा बिहार के वैशाली जिले के कुछ केंद्रों पर प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दी गई थी. बोर्ड का कहना है कि किसी भी उम्मीदवार के साथ अन्याय न हो, इसी को ध्यान में रखते हुए री-एग्जाम का रास्ता चुना गया है. नोटिस के अनुसार, प्रभावित उम्मीदवारों के लिए सीटेट पेपर-2 का रीएग्जाम 1 मार्च 2026 को आयोजित होगा.
एग्जाम सेंटर कैसे जानें
रीएग्जाम का सेंटर जानने के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in को समय-समय पर चेक करते रहिए.आपको बता दें कि रीएग्जाम में शामिल होने के लिए प्रभावित उम्मीदवारों को नया एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. जिसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके आप डाउनलोड कर सकेंगे. साथ ही बोर्ड ने यह भी कहा है कि एडमिट कार्ड पर एग्जाम सेंटर का एड्रेस और रिपोर्टिंग टाइम मेंशन होगी, जिसको फॉलो करना जरूरी है.
एग्जाम सेंटर डिटेल
सेंटर – 1 125014 लक्ष्य इंटरनेशनल एकेडमी, बार्डीहा, पातेपुर, वैशाली, वैशाली हाजीपुर, बिहार-843110
सेंटर 2 – 125016-एसटी, जॉन्स एकेडमी बासमती नगर केशोपुर, पीओ बालुका राम वैशाली, बिहार-844113
इन बातों का रखें खास ख्याल
रीएग्जाम में बैठने वाले छात्रों के लिए बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के लिए एडमिट कार्ड होना जरूरी है. पुराने एडमिट कार्ड से एंट्री नहीं मिलेगी.
परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटे पहले सेंटर पहुंच जाएं.
अपने साथ एक फोटो कार्ड (आधार, वोटर या पैन कार्ड) और हाल की पासपोर्ट साइज फोटो जरूर रखिए.
इसके अलावा परीक्षा केंद्र के भीतर कोई इलेक्टॉनिक डिवाइस (मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या ब्लूटूथ डिवाइस ) ले जाना सख्त मना है.
इसे भी पढ़ें:-जापान में भारतीय मूल के लोगों से मिले CM योगी, बच्चों ने किया दंडवत् प्रणाम, संस्कृत में सुनाए श्लोक