CTET 2026 exam: सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी अपडेट आया है. सीबीएसई जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET सितंबर 2026 की संशोधित परीक्षा तिथि घोषित करने जा रहा है. परीक्षा की नई तारीखें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी की जाएंगी.
किसे मिलेगा सुधार का मौका?
सीटीईटी करेक्शन विंडो का फायदा उन उम्मीदवारों को मिलेगा, जिन्होंने हाल में खोले गए आवेदन पोर्टल के दौरान 25 अगस्त से 1 सितंबर 2026 के बीच अपना फॉर्म सफलतापूर्वक जमा किया था. इसके अलावा जिन उम्मीदवारों ने पहले 11 मई से 10 जून 2026 के बीच सीटीईटी के लिए आवेदन किया था, वह भी निर्धारित करेक्शन अवधि में अपने फाॅर्म की जानकारी में बदलाव कर सकते हैं. सीबीएसई ने यह भी स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार कि सुधार की सुविधा केवल तय समय तक ही खुली रहेगी. इसलिए उम्मीदवार सिर्फ 10 सितंबर तक ही सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं.
CTET की नई परीक्षा तारीख अभी जारी नहीं
सीटीईटी की 22वीं परीक्षा पहले 6 सितंबर 2026 को आयोजित होनी थी. हालांकि आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू किए जाने के बाद परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया. सीबीएसई ने भी सीटीईटी 2026 की नई परीक्षा तारीख घोषित नहीं की है. बोर्ड ने संकेत दिया है कि आवेदन पोर्टल बंद होने के बाद संशोधित परीक्षा तारीख की जानकारी जारी की जाएगी.
एग्जाम पैटर्न
सीटीईटी की परीक्षा में दो पेपर होंगे। दोनों ही पेपर का स्वरूप अलग-अलग तय किया गया है। पेपर-1 की परीक्षा में उम्मीदवारों से बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, गणित, पर्यावरण अध्ययन, भाषा-I और भाषा-II विषय से 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। पेपर-2 में उम्मीदवारों से बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान, भाषा-I और भाषा-II से 150 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in विजिट करनी होगी।
- वेबसाइट के होमपेज पर LATEST NEWS सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद CTET Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई जरूरी डिटेल को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इसे भी पढ़ें:-सत्य निकेतन हादसे के घायलों से मिलीं CM रेखा गुप्ता, परिजनों को दिलाया ये भरोसा