सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, उम्र और परीक्षा पैटर्न

BPSC AEDO Recruitment 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) के पदों पर बड़ी भर्ती का ऐलान कर दिया है. आयोग ने पुराने विज्ञापन को रद्द कर नया नोटिफिकेशन जारी किया है. ऑनलाइन आवेदन और फीस पेमेंट की शुरुआत 1 दिसंबर 2026 से होगी. आवेदन की आखिरी तारीख फीस के लिए 30 दिसंबर और फॉर्म सबमिट करने के लिए 31 दिसंबर तय की गई है. आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर ही करना होगा.

किसे कितनी सीटें?

कुल 935 पदों में 319 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. अनारक्षित वर्ग के 374, ईबीसी के 168, एससी के 150, बीसी के 112, ईडब्ल्यूएस के 93, बीसी महिला के 28 और एसटी के 10 पद शामिल हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. न्यूनतम उम्र 21 वर्ष रखी गई है. अधिकतम उम्र अनारक्षित पुरुष के लिए 37 वर्ष, महिला व बीसी-ईबीसी के लिए 40 वर्ष और एससी-एसटी के लिए 42 वर्ष है.

कैसे होगा चयन?

चयन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से होगा. लिखित परीक्षा में तीन पेपर होंगे – जनरल लैंग्वेज, जनरल स्टडीज और जनरल एप्टीट्यूड. तीनों पेपर 100-100 अंकों के होंगे और प्रत्येक के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा. जनरल लैंग्वेज में हिंदी और अंग्रेजी दोनों में अलग-अलग 30% अंक लाना जरूरी होगा.

कैसे करें आवेदन?

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले बीपीएससी के आधिकारिक पोर्टल bpsc.bihar.gov.in पर जाएं. 
  • इसके बाद भर्ती विज्ञापन पर क्लिक करें. 
  • पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल ऑनलाइन भरें. 
  • इसके बाद निर्धारित प्रारूप में डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • अब 30 दिसंबर तक ऑनलाइन फीस का पेमेंट करें. 
  • वहीं 31 दिसंबर तक का आवेदन फॉर्म सबमिट कर इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

इसे भी पढ़ें:-धीमी पड़ी ‘रामायण’ की रफ्तार, ‘ओम’ ने वर्ल्डवाइड में किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार