Bihar NEET exam: बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने पोस्ट के जरिये बताया कि, ‘NEET परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बिहार राज्य के सभी सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे साथ ही, जिला प्रशासन, राज्य के सभी मठ-मंदिरों एवं गैर-सरकारी संगठनों से आग्रह है कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों हेतु पेयजल, सत्तू आदि की व्यवस्था में सहयोग करें और छात्रों को सिर्फ अपना एडमिट कार्ड दिखाने पर ही एंट्री मिल जायगी, इस फैसले से राज्यभर के लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों को परीक्षा के दौरान आने-जाने में आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है
मुफ्त में बस यात्रा से NEET अभ्यर्थियों को आर्थिक मदद
बिहार सरकार के इस निर्णय को NEET अभ्यर्थियों और अभिभावकों को बड़ी राहत मिल सकती है। बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स हर साल परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए लंबा सफर करते हैं। ऐसे में फ्री में बस सेवा से उन्हें आर्थिक सहायता मिलेगी और NEET एग्जाम के दिन यात्रा से जुड़ी परेशानियां से मिलेगी राहत । खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थियों को सीएम सम्राट चौधरी के इस ऐलान का सबसे ज्यादा लाभ मिलने की उम्मीद है।
पानी-सत्तू का इंतजाम भी होगी बड़ी सहूलियत
इसके अलावा, भयानक गर्मी को देखते हुए पानी और सत्तू का इंतजाम करने की अपील को भी मानवीय पहल के रूप में देखा जा रहा है। बिहार में इन दिनों तापमान कई दिनों से 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच रहा है। ऐसे में एग्जाम सेंटर्स, रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड पर राहत व्यवस्था स्टूडेंट्स को बड़ी सहूलियत दे सकती है। प्रशासन की तरफ से तैयारियों को लेकर जल्द ही निर्देश भी जारी किए जा सकते हैं
कब है NEET का Re-Exam?
NEET की परीक्षा 3 मई को हुई थी लेकिन पेपर लीक की खबरें आने के बाद इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। अब NEET का Re-Exam 21 जून को होगा। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक का है।