Bihar Board 12th Result: BSEB पटना की ओर से बिहार बोर्ड इंटर कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 आज 23 मार्च को दोपहर 1.30 बजे घोषित किया जाएगा. बिहार बोर्ड के अधिकारियों द्वारा Bihar Board 12th Result 2026 लिंक बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा. साथ में टॉपर्स के नामों की घोषणा भी होगी. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने रिजल्ट जारी करने से संबंधित ये जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल @officialbseb पर बताई है. बीएसईबी ने इंटर रिजल्ट 2026 की डेट और टाइम की जानकारी देते हुए पोस्ट शेयर किया है.
कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?
- रिजल्ट चेक करने के लिए BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
- नतीजे जारी होती ही होमपेज पर ‘Secondary’ (10th) या ‘Senior Secondary’ (12th) रिजल्ट लिंक पर एक्टिव कर दिया जाएगा. इसपर क्लिक करें.
- एक नया पेज खुलेगा, जिसमें रोल नंबर दर्ज करने को कहा जाएगा. पूछी सारी जानकारी सही से भर दें.
- रिजल्ट स्क्रीन आ जाएगा.
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें.
बिहार बोर्ड ने रिजल्ट तैयार करने के बाद टॉपर्स का वेरिफिकेशन कर लिया है. टॉपर्स के हैंड राइटिंग का मिलान, उनसे विषय से जुड़े सवाल पूछे गए हैं. बिहार में टॉपर्स से जुड़े विवाद के बाद बोर्ड ने इसकी शुरुआत की थी. आज साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स तीनों संकाय का रिजल्ट जारी होगा. जबकि दसवीं का रिजल्ट भी जल्द जारी किया जाएगा.
टॉपर्स को मिलेगा इनाम
इस बार बिहार बोर्ड की और से टॉपर्स को इनाम भी दिया जाएगा. पहली रैंक हासिल करने वाले छात्र को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे जो दूसरे स्थान पर आएगा उसे 1.5 लाख रुपये नकद दी जाएगी. इसके साथ ही एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर मिलेगा. तीसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1 लाख रुपये नकद इनाम के तौर पर दी जाएगी. साथ ही एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर मिलेगा.चौथे से दसवें स्थान के बीच आने वाले सभी छात्रों को 20 हजार की नकद दी जाएगी और एक लैपटॉप दिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें:-अवैध विदेशी शराब सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार