ALP Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है. रेल मंत्रालय ने असिस्टेंट लोको पायलट यानी ALP की नई भर्ती को हरी झंडी दे दी है. इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के अलग-अलग रेलवे जोन में कुल 11,127 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास मानी जा रही है जो तकनीकी क्षेत्र में काम करना चाहते हैं. फिलहाल आवेदन की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि आरआरबी जल्द ही विस्तृत नोटिफिकेशन जारी करेगा.
शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (10वीं)/एसएसएलसी प्लस NCVT/SCVT के मान्यता प्राप्त संस्थानों से फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इंस्टूमेंट मैकेनिक, मिलराइट/मेटेंनेस मैकेनिक, मैकेनिक (रेडियो और टीवी), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक (मोटर वाहन), वायरमैन, ट्रैक्टर मैकेनिक, आर्मेचर और कॉइल वाइंडर, मैकेनिक (डीजल)स हीट इंजन, टर्नर, मशीनिस्ट, रेफ्रिजरेशनस और एयर कंडीशनिंग मैकेनिक के ट्रेडों में आईटीआई या मैट्रिकुलेशन/ एसएसएलसी प्लस उपरोक्त बताए ट्रेडों अप्रेंटिसशिप की हो.
आयु सीमा
आवेदकों की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष तक होनी चाहिए. जो अभ्यर्थी रिजर्व कैटेगिरी से होंगे उन्हें ऊपरी उम्र में रेलवे के नियमानुसार छूट भी मिलेगी. इसके लिए आपको अपनी कैटेगिरी सर्टिफिकेट आवेदन के समय लगाना होगा.
आवेदन शुल्क कितना देना होगा
आवेदन के समय उम्मीदवारों को तय शुल्क जमा करना होगा. सामान्य और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है. वहीं एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन, ट्रांसजेंडर और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये तय किया गया है. शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाएगा.
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन सीबीटी-1, सीबीटी-2, कंप्यूटर आधारिक योग्यता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल टेस्ट आदि चरणों के जरिए किया जाएगा. दोनों सीबीटी में निगेटिव मार्किंग लागू होगी. परीक्षा कई शिफ्टों में आयोजित होगी. ऐसे में रिजल्ट में नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया भी लागू होगी.
इसे भी पढ़ें:-हॉरर, कॉमेडी और एक्शन से भरा है 2026, ये 8 फिल्में बिखेरेगी जलवा