वाराणसी: आज आसमान में दिखेगा भारत का शौर्य, पीएम मोदी देखेंगे वायुसेना का ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो

Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे, इस दौरान वह नमो घाट पर आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का हिस्सा बनेंगे, भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम (SKAT) इस कार्यक्रम में आसमान में रोमांचक हवाई करतब पेश करेगी, वायुसेना दिवस की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे.।

पीएम ने शेयर की तस्वीर

एयर शो को लेकर वाराणसी में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार शाम सोशल मीडिया पर कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो साझा किए, साथ ही, उन्होंने रविवार को वाराणसी में होने वाले इस आयोजन में शामिल होने की जानकारी भी दी, उन्होंने पोस्ट में लिखा कि काउंटडाउन बिगिन्स, विंग्स ओवर गंगा, टुमॉरो इन वाराणसी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *