made in India Flight Dornier 228: क्‍या आप भी करना चाहते है सफर…?

नई दिल्ली। आज से भारत में निर्मित Dornier 228 पहली कामर्शियल उड़ान भरेगा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यह जानकारी दी कि, स्वदेशी विमान डोर्नियर 228 के संचालन की जिम्मेेेेेदारी एलाइंस एयर को दि गयी है। वहीं स्वदेशी विमान डोर्नियर 228 की पहली कामर्शियल उड़ान असम के डिब्रूगढ़ और अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट के बीच होगी।

आपको बता दें कि अभी तक सैन्यबलों द्वारा ही डोर्नियर विमानों का प्रयोग किया जाता रहा है। फरवरी में इस विमान के लिए एलायंस एयर ने एचएएल से समझौता किया था।

      डोर्नियर 228 की खासियत

  • एक बार में यह विमान 17 यात्रियों को ले जा सकता है।
  • दिन और रात में भी डोर्नियर 228 उड़ान भर सकता है।
  • छोटे रनवे पर टेक आफ और लैंडिंग की क्षमता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *