Railway : सहारनपुर को रेलमंत्री की सौगात, 500 करोड़ की परियोजनाओं का होगा संचालन

Vande bharat train in sharanpur: केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सहारनपुर को नई सौगात देने की घोषणा की है। उन्होंने सहारनपुर से प्रयागराज के बीच जल्‍द ही वंदे भारत एक्सप्रेस चलाए जाने का ऐलान किया। इसके साथ ही रेलमंत्री ने सहारनपुर से मां शाकंभरी देवी होते हुए देहरादून तक 81 किमी लंबी रेल लाइन परियोजना की डीपीआर के लिए 2.3 करोड़ रुपये जारी किए।  जानकारी के मुताबिक, वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन वाया मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ के रास्ते से किया जा सकता है।

रेल मंत्री ने सहारनपुर के रेलवे स्टेशन का विश्व स्तरीय डिजाइन भी जारी किया। स्टेशन को विश्व स्तरीय बनाने के लिए 500 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

जानकारी के मुताबिक, वंदे भारत एक्सप्रेस वाया लखनऊ चलाई जा सकती है। क्योंकि लखनऊ-बरेली-मुरादाबाद रूट पर अभी वंदे भारत नहीं चल रही है। सहारनपुर से इसे मेरठ एवं वहां से मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली होते हुए प्रयागराज तक चलाया जा सकता है। यह सफर आठ घंटे में पूरा करवाने की तैयारी है। वहीं वंदे भारत का दूसरा संभावित रूट मेरठ से बुलंदशहर, अलीगढ़, कानपुर होते हुए प्रयागराज जंक्शन तक का है। एनसीआर के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि वंदेभारत एक्सप्रेस का रूट रेलवे बोर्ड द्वारा फाइनल किया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *