Lucknow: भाजपा ने बीते बुधवार देर रात यूपी के 14 जिलों में नए जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी। प्रदेश चुनाव अधिकारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में उन जिलों के अध्यक्ष शामिल हैं, जिनके चुनाव संगठन चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिले स्तर पर संपन्न कराए गए थे। लंबे समय से परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे इन पदों पर आखिरकार चयनित नामों को मंजूरी दे दी गई।
जौनपुर में अजीत प्रजापति बने नए जिलाध्यक्ष
बीजेपी ने हरवीर पाल को मेरठ का नया जिला अध्यक्ष बनाया है। हापुड़ में कविता माधरे को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जौनपुर में अजीत प्रजापति को बीजेपी का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, राम सिंह वर्मा को बाराबंकी जिले का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
बीजेपी के 14 नए जिलाध्यक्ष
| जिला | जिलाध्यक्ष |
| मेरठ जिला | हरवीर पाल |
| फिरोजाबाद | उदय प्रताप सिंह |
| अलीगढ़ महानगर | राजीव शर्मा |
| हापुड़ | कविता माधरे |
| हाथरस | प्रेम सिंह कुशवाहा |
| अलीगढ़ | कृष्ण पाल सिंह लाला |
| एटा | प्रमोद गुप्ता |
| झांसी महानगर | सुधीर सिंह |
| फतेहपुर | अन्नू श्रीवास्तव |
| जालौन | उर्विजा दीक्षित |
| हमीरपुर | शकुन्तला निषाद |
| बाराबंकी | राम सिंह वर्मा |
| जौनपुर | अजीत प्रजापति |
| कौशांबी | धर्मराज मौर्या |
अब सिर्फ इतने जिलाध्यक्षों के नाम ही बाकी रह गए
बता दें कि बीते कई माह से भाजपा यूपी में 98 जिलाध्यक्षों को लेकर नामों का ऐलान कर रही है. कई पुराने जिलाध्यक्षों को फिर से जिम्मेदारी दी गई है तो कई नए चेहरे लाए जा रहे हैं. बुधवार देर रात बीजेपी की ओऱ से इसी कड़ी में 14 नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी की गई. इनमें 5 चेहरे पुराने पुराने हैं.
इसे भी पढ़ें:-पुल की रेलिंग तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर गिरा ट्रक, बिहार जा रही ट्रेन के सैकड़ों यात्री बाल-बाल बचे