UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (4 नवंबर 2026) गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हो रहे हैं.
3C का बताया अभाव
सीएम योगी ने लिखा – “चुनावों में हार के नए रिकॉर्ड बना रही कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हताशा अब अराजकता की राजनीति में बदल गई है. इनके नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का पूरा अभाव है. जनादेश का अनादर इसी सोच का परिणाम है.”सीएम का साफ कहना है कि लगातार चुनाव हारने से बौखलाया विपक्ष अब अराजकता फैला रहा है और जनता के फैसले का अपमान कर रहा है.
आज गोरखपुर में बड़ा शक्ति प्रदर्शन
इस अराजकता के खिलाफ बीजेपी आज सड़क पर उतरेगी. मुख्यमंत्री ने बताया कि वो आज बुधवार को गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होंगे.इस पदयात्रा में उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी मौजूद रहेंगे. गोरखपुर में होने वाली इस पदयात्रा को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है.
लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध – सीएम
सीएम योगी ने देशवासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में भाजपा भारत के महान लोकतंत्र की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. हम किसी भी कीमत पर लोकतंत्र की गरिमा को ठेस नहीं पहुंचने देंगे.
इसे भी पढ़ें:-घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट जारी, जानें दिल्ली से पटना तक कितनी है कीमत