Vastu Tips: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को खास जगह दी गई है. ये बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है. इसे लक्ष्मी जी का रूप माना जाता है. साथ ही ये भगवान विष्णु को भी बहुत प्रिय है. वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा घर में पॉजिटिव एनर्जी, शांति और समृद्धि लाता है. इसलिए ज्यादातर लोग अपने घर में तुलसी को खास जगह पर लगाते हैं. जानिए तुलसी के पास भूलकर भी कौन से पौधे नहीं लगाने चाहिए.
1. शमी का पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी और शमी के पौधे को एक साथ या करीब नही लगाना चाहिए. माना जाता है कि इससे आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं.
2. बेल का पौधा
बेल के पौधे का संबंध भगवान शिव से है, जबकि तुलसी भगवान विष्णु को प्रिय है. ज्योतिषीय अनुसार, दोनों पौधों की ऊर्जा अलग-अलग होती है. इसलिए इन्हें एक-दूसरे के पास नहीं लगाने की सलाह दी जाती है.
3. कांटेदार पौधे
आजकल कैक्टस जैसे सजावटी पौधे घरों में खूब लगाए जाते हैं, लेकिन तुलसी के पास लगे कांटेदार पौधे घर में आने वाली सकारात्मक ऊर्जा को बाधिक करके तनाव और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकते हैं.
4. नींबू का पौधा
वास्तु मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पास नींबू जैसे खट्टे फल वाले पौधे नही लगाना चाहिए. कहा जाता है कि इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित हो सकती है और आर्थिक मामलों में रुकावट आने की आशंका रहती है.
5. दूध निकलने वाले पौधे
ऐसे पौधे जिनकी टहनी या पत्ते तोड़ने पर दूध जैसा सफेद रस निकलता है, उन्हें भी तुलसी के पास रखने की सलाह नहीं दी जाती. वास्तु के अनुसार इससे घर में नकारात्मकता और पारिवारिक तनाव बढ़ने की मान्यता है.
6. चमेली का पौधा
चमेली का पौधा भी तुलसी के बिल्कुल पास लगाने से बचने की सलाह दी जाती है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार दोनों पौधों से जुड़ी ग्रह ऊर्जा अलग मानी जाती है, जिससे वास्तु असंतुलन होने की संभावना बताई जाती है.
तुलसी की देखभाल करते समय रखें इन बातों का ध्यान
तुलसी के पौधे को रोजाना साफ पानी दें.
पौधे के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें.
सूखी और खराब पत्तियों को समय-समय पर हटा दें.
तुलसी को ऐसी जगह रखें, जहां पर्याप्त धूप मिल सके.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शाम के बाद तुलसी की पत्तियां नहीं तोड़नी चाहिए.
इसे भी पढ़ें:-ऑनलाइन शॉपिंग से पहले जरूर चेक कर लें ये चीजें, समय और पैसों की होगी काफी बचत