युवा कल्याण विभाग में 412 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और लास्ट डेट

UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका आया है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग में 412 पदों पर भर्ती निकाली है.यह भर्ती क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी और व्यायाम प्रशिक्षक के पदों पर होगी. इसका नोटिफिकेशन जारी हो चुका है. आवेदन 16 अक्टूबर से शुरू होंगे और लास्ट डेट 6 नवंबर 2026 रखी गई है.

कौन कर सकता है आवेदन?

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन होना जरूरी है. वहीं व्यायाम प्रशिक्षक के लिए ग्रेजुएशन के साथ-साथ DPED, BPEd या फिजिकल एजुकेशन से जुड़ी डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा टेरिटोरियल आर्मी में 2 साल की सेवा, NCC B सर्टिफिकेट और संबंधित एक्सपीरियंस वालों को वरीयता दी जाएगी.

उम्र और फीस

उम्मीदवार की उम्र 1 जुलाई 2026 को 21 साल से कम और 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी.आवेदन के लिए सिर्फ 25 रुपये प्रोसेसिंग फीस देनी होगी.

सिलेक्शन कैसे होगा?

सिलेक्शन PET 2025 के स्कोर से शॉर्टलिस्टिंग, फिर लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट (PET/PMT) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा.

फॉर्म कैसे भरें?

  • upsssc.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • Candidate / Applicant सेक्शन में जाएं.
  • PET 2025 रजिस्ट्रेशन से लॉगिन करें.
  • विज्ञापन संख्या 23-परीक्षा/2026 को ओपन करें.
  • डिटेल भरें और चेक करें.
  • 25 रुपये फीस ऑनलाइन जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट सेव कर लें.

इसे भी पढ़ें:-सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 25.36 लाख के पार बिकी गाड़ियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *