भूकंप से कांपी हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र की धरती, जानें कितनी रही तीव्रता

Maharashtra: महाराष्ट्र के नासिक से लेकर हिमाचल प्रदेश के चंबा तक महसूस किए गए भूकंप के झटके। महाराष्ट्र में इससे पहले पालघर में भी दो भूकंप के झटके महसूस किए गए।

नासिक में महसूस किए गये भूकंप के झटके 

महाराष्ट्र के नासिक में आज सुबह 5 बजकर 32 मिनट 39 सेकंड पर भूकंप दर्ज किया गया। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 रही। भूकंप की गहराई जमीन के भीतर करीब तीन किलोमीटर थी। भूकंप का स्थान 20.461 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 73.748 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। बता दें कि तीन दिन पहले महाराष्ट्र के पालघर में भी भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे। 

चंबा में कितने बजे आया भूकंप
हिमाचल प्रदेश के चंबा में भी आज सुबह 6 बजकर 36 मिनट 28 सेकंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.0 दर्ज की गई है। इसकी गहराई जमीन के भीतर पांच किलोमीटर थी। चंबा में आए भूकंप का स्थान 33.131 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.585 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। जानकारी के मुताबिक इस भूकंप से भी किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *