Indian railways: भारतीय रेलवे ने रक्षाबंधन के मौके पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत दी है. त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए जबलपुर और कोटा से हजरत निजामुद्दीन के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया गया है. इन ट्रेनों से मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के यात्रियों को सफर का एक्स्ट्रा ऑप्शन मिलेगा. रेलवे ने नियमित चलने वाली ट्रेनों में 8 अतिरिक्त बोगी लगाने का फैसला लिया है.
जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर 01701 जबलपुर से 29 अगस्त 2026 को चलेगी. यह ट्रेन रात 8:20 बजे जबलपुर से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2:25 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी. इस ट्रेन में 2nd AC, 3rd AC, 3rd AC Economy, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे. रास्ते में यह ट्रेन कटनी मुरवारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा और कोसी कलां जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी.
कोटा-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन
दूसरी स्पेशल ट्रेन 09803 कोटा से हजरत निजामुद्दीन के लिए चलेगी. इस ट्रेन में 1st AC, 2nd AC, 3rd AC, 3rd AC Economy, स्लीपर और जनरल कोच की सुविधा दी गई है. यह ट्रेन 22, 24 और 26 अगस्त 2026 को कोटा से रात 10:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी. इसका रूट इंदरगढ़ सुमेरगंज मंडी, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, श्री महावीरजी, हिंडौन सिटी, बयाना, भरतपुर और मथुरा होते हुए हजरत निजामुद्दीन तक रहेगा.
इसे भी पढ़ें:-अमेरिकी राजदूत ने थिकसे मठ का किया दौरा, लिया अध्यात्मिक अनुभव