West bengal: केंद्र सरकार सीमा सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को एसएसबी सीमांत मुख्यालय में विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास के बाद जवानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के 45 दिनों के भीतर यह कदम उठाया गया और इसकी वजह BJP सरकार होना नहीं, बल्कि घुसपैठ के खतरे को समझना है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सशस्त्र सीमा पर का दायित्व सीमा निगरानी में काफी चुनौती पूर्ण एवं महत्वपूर्ण है। चुनौतीपूर्ण इसलिए है कि एसएसबी को भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र की निगरानी करना हो अथवा भारत-भूटान के सीमा क्षेत्र के करना हो, दोनों देशों की खुली हुई सीमाएं हैं। खुली हुई सीमाओं निगरानी करना काफी चुनौतीपूर्ण होता है।
अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के महज 45 दिनों के भीतर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के लिए 1,129 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई है। इस काम में दिखाई जा रही तेजी की वजह केवल यह नहीं है कि राज्य में BJP की सरकार है। उनके मुताबिक, इसके पीछे घुसपैठ के खतरे को लेकर गंभीर समझ और उसे रोकने की प्रतिबद्धता है।
इसे भी पढे़ं:-वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत का बड़ा फैसला, ऑयल रिफाइनिंग क्षमता को 300 MMTPA तक बढ़ाने की तैयारी