घर की इन सब्जियों से नैचुरली बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!

Health tips: शरीर में खून की कमी होने पर थकान, कमजोरी, चक्कर आना और सांस फूलने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। हीमोग्लोबिन लेवल बनाए रखने के लिए महंगे सप्लीमेंट्स की जरूरत नहीं, आपके किचन में मौजूद कुछ सब्जियां ही काफी हैं।

1. हरी पत्तेदार सब्जियां – पालक, मेथी, चौलाईइनमें आयरन और फोलेट भरपूर होता है, जो लाल रक्त कोशिकाएं बनाने में मदद करता है। पालक को दाल में मिलाकर खाएं, मेथी की सब्जी बनाएं। साथ में नींबू या विटामिन-C वाला फल जरूर लें, इससे आयरन जल्दी एब्जॉर्ब होता है।

2. चुकंदरफोलेट और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर। इसे सलाद, जूस या सूप के रूप में ले सकते हैं।

3. ब्रोकली, टमाटर और हरी मटरब्रोकली में विटामिन-C होता है जो आयरन को सोखने में मदद करता है। टमाटर को आयरन वाली चीजों जैसे पालक-मटर के साथ खाने से ज्यादा फायदा मिलता है।

4. लौकी और शकरकंदलौकी में पानी और पोषक तत्व होते हैं, शकरकंद में फाइबर और विटामिन। ये दोनों संतुलित डाइट का हिस्सा हैं। लौकी का सूप और उबला शकरकंद फायदेमंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *