Tech news: आजकल लोग ChatGPT पर पर्सनल बातें, प्लानिंग और जरूरी जानकारियां शेयर करते हैं। ऐसे में अगर फोन या लैपटॉप किसी दूसरे को देना पड़े तो चैट हिस्ट्री लीक होने का डर रहता है। इसी प्रॉब्लम को देखते हुए OpenAI ने नया Locked Chats फीचर लॉन्च किया है।
PIN और Face ID से होगी सेफ्टी
इस फीचर में यूजर्स अपनी चैट को 4 अंकों के PIN से लॉक कर सकते हैं। फोन में Face ID, Touch ID या बायोमेट्रिक सपोर्ट होगा तो उससे भी अनलॉक कर सकेंगे। लॉक करने के बाद वो चैट आपकी नॉर्मल हिस्ट्री, पिन की गई चैट और सर्च में नहीं दिखेगी। वो सीधे अलग Locked Chats सेक्शन में चली जाएगी। वहां से आप नई प्राइवेट चैट भी शुरू कर सकते हैं।
किन यूजर्स को मिलेगा फीचर?
ये फीचर Free, Go, Plus, Pro, Business, Enterprise और Edu सभी प्लान वालों के लिए धीरे-धीरे रोलआउट हो रहा है। वेब, Mac, Windows, Android और iOS सभी पर मिलेगा। लेकिन Temporary Chats, Archive चैट, Group Chat और Healthcare प्लान में ये फीचर नहीं मिलेगा।
Temporary Chats से कैसे अलग है?
Temporary Chats हिस्ट्री में सेव ही नहीं होती, जबकि Locked Chats सेव रहती है और PIN से कभी भी खोल सकते हैं।
ध्यान देने वाली बात
OpenAI ने कहा है कि इससे End-to-End Encryption नहीं मिलेगी। अगर आप PIN भूल गए और रीसेट किया, तो पुरानी लॉक्ड चैट, फाइलें और मेमोरी हमेशा के लिए डिलीट हो जाएगी, रिकवर नहीं होगी।