किसी धर्म, मजहब और संप्रदाय की सीमा में नही बंधे होते हैं संत महात्मा: पंकज जी महाराज

Ghazipur: परम सन्त बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के उत्तराधिकारी संत पंकज जी महाराज के गाजीपुर के 83 दिवसीय जनजागरण यात्रा के 76वें पड़ाव पर कल सायंकाल ग्राम रामपुर कनवा महाविद्यालय पर पड़ाव किया। पूज्य महाराज जी ने अपने सत्संग सम्बोधन में कहा कि सन्त महात्मा किसी धर्म, मजहब, जाति, सम्प्रदाय की सीमा में बंधे नहीं होते हैं। सबको अपना समझते हैं। सबकी भलाई और कल्याण के लिये मानव जीवात्माओं को जगाने के लिये दिन रात मेहनत करते हैं। हमारी संस्था गुरु महाराज के मिशन और कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिये अनवरत लगी हुई है।

शाकाहार-सदाचार, मद्यनिषेध, चरित्र उत्थान, अच्छे समाज के निर्माण, मानव प्रेम, एकता, सम्प्रदायिक सौहार्द बढ़ाने के उद्देश्य से बराबर जनजागरण यात्रा निकाली जा रही है। आगे आने वाले विकराल समय से बचाव कैसे होगा? मानव शरीर का मिलना सार्थक कैसे किया जा सकता है? मानव धर्म, मानव कर्म क्या है? भगवान जीते जी कैसे मिलेगा? हम कहां से आये हैं और मरने के बाद कहां जाना है? इन सभी जटिल प्रश्नों का उत्तर आप सबको सत्संग में मिलेगा। ‘‘सत्संग जल जो कोई पावै, मैलाई सब कटि-कटि जावे।

’’ महाराज जी ने जीते जी प्रभु प्राप्ति का सरल से सरल रास्ता नाम योग (सुरत शब्द योग) का मार्ग अमोलक नामदान देते हुए सुमिरन, ध्यान, भजन को विस्तार से समझाया और कहा कि यह रास्ता इतना सरल है कि 5 वर्ष के बच्चे से लेकर 100 साल के बूढ़े भी कर सकते हैं। यह रास्ता एकदम सच्चा है इसे करोगे तो तीसरी आंख और तीसरा कान खुल जायेगा। दिखाई भी देगा और सुनाई भी देगा। जीवात्मा इस जन्म-मरण के चक्र से निकल कर निज देश पहुंच जायेगी। सभी से शाकाहारी-सदाचारी रहने, शराब जैसे मादक पदार्थों का सेवन न करने का आग्रह किया। सत्संग कार्यक्रम में आने के लिये सबका धन्यवाद करते हुए जीवन मंगलमय होने की शुभकामना किया।

महाराज जी ने आगामी 3 से 5 मार्च तक जयगुरुदेव आश्रम, मथुरा में आयोजित होने वाले होली सत्संग पर्व में आने का निमन्त्रण दिया। शांति व्यवस्था में पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा।

इस अवसर पर जंगबहादुर सिंह यादव, ओम प्रकाश सिंह विद्यालय प्रबन्धक, दीनानाथ यादव, शेषनाथ यादव, राम अवध, धनसुख यादव, राहुलराज सिंह, अरविन्द दूबे आचार्य, सहयोगी संगत प्रतापगढ़ के सूर्यबली सिंह अपने सहयोगियों सहित उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद जनजागरण यात्रा अपने अगले पड़ाव ग्राम दिलदार नगर, गहमर के लिये प्रस्थान कर गई। कल (आज) यहाँ दोप. 12 बजे से सत्संग कार्यक्रम आयोजित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *