Sawan 2023: सावन के सोमवार और नाग पंचमी का अद्भुत संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Seventh Sawan Somwar 2023, Nag Panchami: अधिकमास के चलते इस बार सावन का महीना 59 दिन का है जोकि बेहद ही अहम माना जा रहा है। इस वर्ष सावन में कुल आठ सेमवार भी पड़ रहे हैं। अब तक छह सोमवार बीत चुके हैं और सावन का सातवां सोमवार 21 अगस्त 2023 को है। आपको बता दें कि सातवां सोमवार बड़े ही शुभ योग में है, क्योंकि इस दिन नाग पंचमी भी पड़ रही है। ऐसे में इस दिन पूजा करने से शिव जी के साथ-साथ नाग देवता की भी कृपा प्राप्त होगी। तो चलिए जानते हैं सावन के सातवें सोमवार और नाग पंचमी की पूजा विधि और शुभ मुहुर्त के बारे में…

सातवां सावन सोमवार 2023 

सावन का सातवां सोमवार 21 अगस्त 2023 को पड़ रहा है, वहीं, इसी दिन नाग पंचमी का त्‍योहार भी मनाया जा रहा है और नाग पंचमी पर शिव जी के गण नाग देवता की पूजा की जाती है।

  • शिव जी और नाग देवता की पूजा का मुहुर्त- सुबह 06 बजकर 21 मिनट से सुबह 08 बजकर 53
  • उत्तम मुहुर्त- सुबह 09 बजकर 31 मिनट से सुबह 11 बजकर 06 मिनट तक
  • प्रदोष काल मुहूर्त- शाम 05 बजकर 27 मिनट से रात 08 बजकर 27 मिनट तक

नाग पंचमी का संयोग
सावन के सातवें सोमवार के दिन नाग पंचमी भी है। ऐसे में नाग देवता और सावन सोमवार की पूजा का एक साथ संयोग बहुत शुभ माना जा रहा है। इसलिए भगवान भोलेनाथ और नाग देव की एक ही साथ पूजा की जाएगी।

 

नाग पंचमी पूजन विधि

  • नाग पंचमी वाले दिन अनन्त, वासुकी, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीर, कर्कट, शंख, कालिया और पिंगल नामक देव नागों की पूजा की जाती है।
  • ऐसे में इस दिन घर के दरवाजे पर सांप की आठ आकृति बनाएं।
  • फिर हल्दी, रोली, चावल और फूल चढ़ाकर नागदेवता की पूजा करें।
  • मिष्ठान का भोग लगाकर नाग देवता की कथा अवश्य पढ़ें।
  • पूजा करने के बाद कच्चा दूध में घी, चीनी मिलाकर उसे लकड़ी पर रखें गए सांप को अर्पित करें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *