WhatsApp ला रही है तगड़ा शॉर्टकट, अब बिना ऑनलाइन आए भेज सकेंगे मैसेज

WhatsApp New Feature: अगर आप एंड्रॉयड फोन पर व्हाट्सऐप यूज करते हैं तो आपकी मौज होने वाली है. जल्द ही एक ऐसा फीचर आ रहा है, जो व्हाट्सऐप के एक सबसे तगड़े फीचर को यूज करना और भी फास्ट बना देगा. इसके लिए आपको न तो व्हाट्सऐप को ओपन करना पड़ेगा और न ही ऐप ओपन कर कॉन्टैक्ट को सर्च करने की जरूरत पड़ेगी. सिर्फ फोन को अनलॉक कर आप होम स्क्रीन से व्हाट्सऐप के जरूरी फीचर को यूज कर पाएंगे. इससे समय भी बचेगा और आपका काम भी चुटकियों में पूरा हो जाएगा.

वॉइस मैसेज के लिए मिलेगा नया शॉर्टकट

सबसे पहले तो जान लें कि विजेट्स ऐप्स के वो शॉर्टकट होते हैं, जिन्हें आप फोन की होम स्क्रीन पर सेट कर सकते हैं और उनसे बिना ऐप को खोले कोई खास काम ले सकते हैं. ऐसा ही एक विजेट वॉइस मैसेज के लिए आने वाला है. इसे लोग फोन की होम स्क्रीन पर लगा पाएंगे और वहीं से अपने कॉन्टैक्ट्स को ऑडियो मैसेज भेज सकेंगे.

कैसे काम करेगा नया फीचर?

  • किसी भी दूसरे विजेट की तरह इसका इस्तेमाल करना भी काफी आसान होगा. इसके लिए आपको सिर्फ विजेट को स्क्रीन पर सेट करने के बाद स्क्रीन पर टैप करके रिकॉर्डिंग शुरू करनी होगी.
  • इसके बाद आपको उस कॉन्टैक्ट को चुनना होगा, जिसे आप मैसेज को भेजना चाहते हैं और आपका काम बिना ऐप को खोले हो जाएगा.
  • इस फीचर के चलते आपके बाकी कॉन्टैक्ट्स को यह भी पता नहीं चलेगा कि आप ऑनलाइन हैं या नहीं.
  • इसके अलावा आप एक साथ कई लोगों को भी मैसेज भेज सकेंगे.

बिना WhatsApp खोले ऐसे पढ़ें मैसेज

बिना WhatsApp खोले ऑडियो मैसेज भेजने का विजेट जल्द उपलब्ध होगा, लेकिन आप चाहें तो बिना WhatsApp खोले दूसरों के मैसेज पढ़ने का विजेट अभी सेट कर सकते हैं. इसका फायदा यह होगा कि आप बिना ऑनलाइन दिखे WhatsApp पर आने वाले मैसेजेस पढ़ सकेंगे. इसके लिए आपको

  1. फोन की विजेट्स सेट करने वाले पेज पर जाना होगा.
  2. इसके बाद WhatsApp की विजेट्स पर जाकर 4X2 साइज विजेट को होम स्क्रीन पर सेट कर लें.
  3. इस विजेट को आप अपने मुताबिक बड़ा या छोटा भी कर सकते हैं
  4. इसके बाद आपको होम स्क्रीन पर ही WhatsApp पर आने वाले मैसेजेस दिख जाएंगे और आप उन्हें बिना ऑनलाइन दिखे पढ़ सकेंगे.
  5. गौर करने वाली बात है कि इसी तरह आप जल्द आने वाले WhatsApp ऑडियो विजेट फीचर को भी आप इसी तरह सेटअप कर सकेंगे.

इसे भी पढ़ें:-यूपी बोर्ड का बड़ा एक्शन, 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, एडमिशन पर भी लगी रोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *