जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है, क्योंकि आज आपको अपने परिवार के सदस्य के द्वारा ही तनाव मिल सकता है। परिवार में कोई ऐसी कलह उत्पन्न होगी, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, इसलिए आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आज आपको थोड़ा बहुत भी दर्द हो, तो डॉक्टरी सलाह अवश्य ले। आज आपको अपने द्वारा किए गए किसी कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है, जिससे आपके आत्म सम्मान में वृद्धि होगी।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहने वाली है, लेकिन फिर भी आपको अपने परिवार के सदस्यों को साथ लेकर जाएं, उनकी सुरक्षा का ध्यान रखें। छोटे बच्चे आज आपके साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे, जिन्हें देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। आज आप अपने माता-पिता से अपनी कुछ समस्याओं को साझा कर सकते हैं, जिनका समाधान भी आपको अवश्य मिलेगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन दांपत्य जीवन के लिए सुखमय रहने वाला है। आज परिवार में कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। परिजनों का आवागमन लगा रहेगा, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा, लेकिन यदि आज आपको किसी की कोई बात भी बुरी लगे, तो आपको उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा, नहीं तो यह आपके रिश्तों में कोई परेशानी खड़ी कर सकता है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन बुद्धि से किए गए कार्यों में प्रगति लेकर आएगा। शिक्षा व प्रतियोगिता में आज आपको सफलता मिलती दिख रही है। आज यदि आप अपने सीनियर से भी किसी प्रकार की मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी, जो लोग लंबे समय से परिवार की कलह के कारण परेशान हैं, उनको आज उन समस्याओं से निजात मिलती दिख रही है, जिसका समाधान उनके परिवार के वरिष्ठ सदस्य निकालेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अपने कार्य को ध्यान देकर करना होगा, नहीं तो उन्हें अपने अधिकारियों के सामने कोप का भाजन करना पड़ सकता है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन विद्यार्थियों के लिए काफी अनुकूल रहेगा, उच्च शिक्षा प्राप्त करने की दिशा में सफलता मिलेगी प्रेम संबंधों के लिए भी दिन बेहतर है, हालांकि जिनकी शादी हो चुकी है, उनके दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती हैं। कार्यस्थल पर आपका काम आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा, अपने काम से काम रखेंगे तो अनुकूल रहेगा।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वालों आज का दिन धन के मामले में थोड़ा कमजोर रहेगा, आमदनी में गिरावट आ सकती है और किसी निवेश के कारण जोखिम उठाना नुकसानदेह साबित हो सकता है, निवेश से बचें। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा, पारिवारिक जीवन में दिन अच्छा रहने वाला है। ससुराल पक्ष से मिलने जुलने की स्थिति बनेगी और संबंध बेहतर होंगे। कार्यक्षेत्र में दिन सामान्य रहेगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले व्यापार के सिलसिले में प्रयासों को गति मिलेगी और व्यापार में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में भी परिजनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। यात्राओं पर जानें के लिए समय अनुकूल नहीं है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा तथा प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल नहीं है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले कार्य में विलंब हो सकता है, जिससे आपको थोड़ी दिक्कत होगी। मानसिक रूप से दबाव महसूस करेंगे, इस दौरान खर्चे भी काफी अधिक रहेंगे जिन पर नियंत्रण रखना आपके लिए आवश्यक होगा। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है, जिससे बचने का प्रयास करना आवश्यक होगा यदि किसी से प्रेम करते हैं तो आज उनसे मन की बात कह सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है। निवेश किए गए धन से लाभ होगा। अपने प्रिय के साथ समय बिताएंगे। शिक्षा में रुकावट का दौर खत्म होगा यदि आप शादीशुदा है, तो संतान को सुख की प्राप्ति होगी। काम में मन थोड़ा कम लगेगा और परिवार के प्रति ध्यान अधिक देंगे, जिससे काम का दबाव आपके ऊपर बढ़ सकता है।

मकर राशि: मकर राशि वाले निजी जीवन के लिए दिन अनुकूल है। परिवार के साथ समय बिताएंगे परिवार का सहयोग भी काम में मिलेगा और पेशेवर जीवन में भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। खर्च काफी अधिक रह सकते हैं, हालांकि आवश्यक कार्यों पर ही खर्च होंगे, लेकिन फिर भी आपकी जेब पर बोझ पड़ेगा। आज आपके जीवनसाथी और माताजी के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा और दोनों साथ में शॉपिंग करने जा सकते हैं।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले कार्यक्षेत्र में प्रबल सफलता मिल सकती है और काम के उद्देश्य से की गई यात्राएं काफी सफलता देंगी। किसी छोटी यात्रा पर जाने से मन भी प्रसन्न होगा और आपको कुछ नए सौदे मिलने की उम्मीद होगी, जिससे आपका व्यापार गति पकड़ेगा। आमदनी में और दिनों के मुकाबले बढ़ोतरी होगी हालांकि खर्चों का बोझ भी आप पर रहेगा फिर भी मन प्रसन्न रहने से कार्य में सफलता मिलेगी।

मीन राशि: मीन राशि वाले परिवार में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। अपनी वाणी और व्यवहार से आप दूसरों को सफलता प्रदान करने में सहायता करेंगे। आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी, धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक जीवन का तनाव आप पर हावी हो सकता है, इससे बचने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा, जो लोग किसी प्रेम बंधन में हैं, उनके लिए दिन अनुकूल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *