Surya-Ketu Yuti : वैदिक पंचांगों के अनुसार, ग्रहों का गोचर मनुष्य के जीवन पर गहरा प्रभाव डालती हैं। धार्मिकों के अनुसार जब दो या अधिक ग्रह एक ही राशि में एक साथ आते हैं, तो इसे ‘ग्रह युति’ कहा जाता है। ऐसे में युतियां विशेष ज्योतिषीय परिणाम देती हैं, जो कभी शुभ तो कभी चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।
हम आपको बता दें कि अगस्त 2025 में एक विशेष खगोलीय घटना घटित होने जा रही है। जानकारी के दौरान सूर्य सभी ग्रहों में प्रमुख और शक्ति का प्रतीक माना जाता है जो अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे। वहीं छाया ग्रह केतु पहले से ही सिंह राशि में स्थित है। इस दौरान जैसे ही सूर्य सिंह राशि में आएंगे दोनों ग्रहों की युति बनेगी, जिसे सूर्य-केतु युति कहा जाएगा। वे भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं जिन्हें सूर्य-केतु युति से मिलेगा खास लाभ।
सिंह राशि
ज्योतिष के अनुसार, सूर्य-केतु की यह विशेष युति सिंह में बन रही है, जोकि इसे और भी प्रभावशाली बना देती है। सूर्य अपने घर में रहकर आपको आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और आंतरिक ऊर्जा प्रदान करेगा। इस योग से करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और इनकम के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। व्यापारिक समस्याएं भी दूर होने की संभावना है। पुराने मतभेद दूर होंगे और पारिवारिक रिश्तों में मिठास लौट सकती है।
तुला राशि
धार्मिकों ने बताया है कि तुला राशि वालों के लिए सूर्य-केतु युति आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से बेहद अनुकूल रहेगी। व्यापार करने वालों के लिए यह बहुत ही अच्छा माना जाता है। अगर आपका किसी भी तरह का पैसे का मामला कहीं रूका हुआ है जो ठीक हो सकता है। इस दिन से आपके जीवन में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। इसके साथ ही, किसी वरिष्ठ या प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग प्राप्त हो सकता है जो आपके भविष्य को नई दिशा दे सकता है।
मकर राशि
पंचांगों के अनुसार, मकर राशि के जातकों के लिए यह समय करियर, शिक्षा और व्यवसाय के क्षेत्र में तरक्की लाने वाला रहेगा। अगर नौकरी को लेकर कोई बाधा है तो वह समस्या दूर हो सकती है। जो लोग नौकरी करते हैं उनके वेतन में वृद्धि हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले में कोई समस्या है तो वह दूर हो सकती है। इसके साथ ही अधूरे सपनों और पुरानी योजनाओं को पूरा करने का सुनहरा मौका मिलेगा।
इसे भी पढ़ें :- 10वीं-12वीं टॉपर्स को टैब-लैपटॉप देकर किया सम्मानित, मेधावियों के उज्जवल भविष्य को लेकर बोले- सीएम धामी