Guru Asta In Mithun Rashi : पंचांगों के अनुसार वर्तमान में देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान हैं। बता दें कि यह इस राशि में अक्टूबर माह तक बने रहेंगे। इस दौरान गुरु मिथुन राशि में रहते हुए 9 जून 2025 को शाम 4 बजकर 12 मिनट पर अस्त हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, वह 9 या 10 जुलाई 2025 तक अस्त रहने वाले हैं। ऐसे में गुरु के अस्त होने से 12 राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। जिससे कुछ राशि वालों को लाभ, तो कुछ की समस्याएं बढ़ेंगी। बता दें कि मेष, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को लाभ प्राप्ति की संभावनाएं बनी हुई हैं।
मेष राशि
धार्मिकों के अनुसार गुरु के अस्त होने पर मेष राशि वालों को करियर में लाभ मिल सकता है। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी करने वाले लोंगों के लिए आय में बढ़ोत्तरी होगी। धन लाभ के अधिक अवसर मिलेंगे। अगर आपने अपने करियर की शुरूआत अभी की है तो उन्नति संभव है। रिश्तों में किसी भी प्रकार की अनबन चल रही है तो भी दूर होगी। इस दौरान परिवार के लोगों का साथ व सहयोग बना रहेगा।
वृश्चिक राशि
गुरूवार के अस्त होने पर यह समय वृश्चिकराशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा है बता दें कि इस गोचर से जीवन की सभी नकारात्मकता खत्म होगी। इसे भी खास बात यह है कि आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। इस दिन गुरु के प्रभाव से आपके जीवन में सफलता के अवसर बढ़ेंगे। परिवार और प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव संभव हैं। इस दौश्रान घर के बूढ़े-बुजुर्ग तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। बता दें कि आपके आय में बदलाव देखने को मिल सकता है और किसी भी प्रकार की परेशानी हो या आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर होगी।
कुंभ राशि
धार्मिक के अनुसार कुंभ राशि वालों को गुरु के अस्त होने पर कई तरह के लाभ प्राप्त होंगे। परिवार में चल रहे पारिवारिक विवाद दूर होंगे। आपको स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान रखना होगा और मनपसंद भोजन की प्राप्ति होगी। इस दिन गुरु के प्रभाव से वित्तीय बाधाओं से मुक्ति मिलने की पूरी संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको उत्तम सफलता प्राप्त हो सकती है। धन प्राप्ति हो सकती है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :- मुख्यमंत्री राहत कोष इलाज के लिए दे रही आर्थिक मदद, सरल पोर्टल के जरिए कर सकते हैं आवेदन