Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ समेत सभी राशिवालों के लिए कैसा रहने वाला है शुक्रवार का दिन, पढ़ें दौनिक राशिफल

6 June 2025 ka Rashifal: वैदिक शास्‍त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्‍वामी ग्रह होता है। ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 6 जून ज्‍येष्‍ठ माह के शुक्‍ल पक्ष की एकादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। इस दिन चित्रा नक्षत्र और व्यतिपात योग का संयोग रहेगा। ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है।

6 June 2025 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल

मेष राशि

आज आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों का आपको पूरा साथ मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप किसी वाद विवाद में ना पड़े। संतान किसी प्रतियोगिता में भाग लेकर उसमें उन्हें जीत मिलते दिख रही है। आपका कोई लिया गया निर्णय आपके लिए समस्या बन सकता है।

वृषभ राशि
आज आपको पहले के लिए हुए कर्जे से छुटकारा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। आपको अपना बजट को बनाकर चलना आपके लिए अच्‍छा रहेगा। आप आज दिखावे की चक्कर में ना पड़े। किसी बात को लेकर परेशान चल रहे है तो उसमें आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर समझदारी से काम लेना होगा। आज के दिन आपके आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होगा। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों से एक नई पहचान बनाएंगे।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरतें। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। व्यवसाय में डूबा हुआ धन मिल सकता है। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याएं दूर होंगी। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा। आपके मन में उलझनें रहने से आपका मन परेशान रहेगा। पैसे से संबंधित मामलों को लेकर आपको किसी पर भरोसा नहीं करना है। आपका कोई मित्र धन को लेकर आपको मार्गदर्शन दे सकता है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से आपका मन खुश रहेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

कन्या राशि
आज आप आध्यात्म के कार्यों से नाम कमाने में जुटें रहेंगे। आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनकर चलने की आवश्यकता है। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग लेकर अच्छा नाम करेंगे। कोई अच्छा मुकाम आसानी से हासिल कर सकते हैं। आप अपनी जरूरत की आवश्यकताओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। पारिवारिक मामलों में लापरवाही करने से बचना होगा।

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा ध्यान देना होगा। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। संतान के संगति पर आपको विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में वाहन चलाने के कारण कोई दुर्घटना हो सकती है। आपके कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। सेहत के मामले में आपको पूरा ध्यान देना होगा। बिजनेस में कुछ उलझनें रहने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप अपने बिजनेस की कुछ योजनाओं को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपकी कोई प्रॉपर्टी संबंधित डील लटक सकती है। आपको कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है।

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके नेतृत्व क्षमता भी बेहतर रहेगी। आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे। आपकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती है। वैवाहिक जीवन में आपको थोड़ा समझदारी दिखाते हुए कामों को करना होगा। आपके खर्च बेतहाशा बढ़ सकते हैं।

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको आवेश में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं काफी हद तक दूर होंगी। आपको अचानक किसी समस्या बढ़ सकती हैं।

कुंभ राशि
आज आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी । पिताजी का कोई पुराना रोग उभर सकता है। आपको मानसिक तनाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा। संतान को पढ़ाई लिखाई समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आप उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आपकी कोई बात परिवार में किसी सदस्य को बुरी लग सकती है।

मीन राशि
आज आपके मन में परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप अपने कामों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़ें। शीघ्रता और भावुकता में निर्णय लेने से आपको कोई नुकसान होने की संभावना है। बिजनेस कर रहे लोगों को अपनी मेहनत से पीछे नहीं हटाना होगा, तभी उनको अच्छा मुकाम हासिल हो सकेगा। आपको किसी काम को लेकर बनी चिंता दूर होगी।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्‍न मान्‍यताओं/धर्मग्रन्‍थों पर आधारित है। Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्‍वसनीयता की पुष्टि नहीं करता।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *