Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ समेत सभी राशिवालों के लिए कैसा रहने वाला है बुधवार का दिन, पढ़ें दौनिक राशिफल

4 June 2025 ka Rashifal: वैदिक शास्‍त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्‍वामी ग्रह होता है। ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 4 जून ज्‍येष्‍ठ माह के शुक्‍ल पक्ष की नवमी तिथि और बुधवार का दिन है। इस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और वज्रयोग का संयोग रहेगा। ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है।

4 June 2025 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल

मेष राशि

आज आपके कुछ नया करने के प्रयास बेहतर रहेंगे। विद्यार्थियों की बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। अपने यदि किसी परीक्षा को दिया था, उसके परिणाम आ सकते हैं। अपने खर्चे पर नियंत्रण रखें, वरना धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। किसी नई योजना में निवेश करना बेहतर रहेगा।



वृषभ राशि 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपकी प्रॉपर्टी को लेकर कोई अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपने यदि अपने आस पड़ोस में चल रहे वाद विवाद में कोई बातचीत की, तो वह मामला कानूनी हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर समझदारी दिखानी होगी।


मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। किसी को उधार दिया धन आपको वापस मिल सकता है। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने के दौरान सावधानी बरते। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी।

कर्क राशि 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से आपका मन परेशान रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों से थोड़ा सावधान रहना होगा। आप परिवार के सदस्यों को आप खुश करने की कोशिश में लगे रहेंगे।

सिंह राशि 
आज आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आप को कोई पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आपको किसी से कोई भी बात समझदारी दिखाते हुए बोलनी होगी। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ चल रही कुछ अनबन बातचीत के जरिए दूर होगी। पार्टनरशिप में काम को लेकर थोड़ा समझदारी दिखानी होगी।

कन्या राशि 
आज आपको कोई भी काम धैर्य व संयम से करना होगा। आप अपनी वाणी पर भी संयम रखें। सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको अपने धन का लेनदेन बहुत ही समझदारी दिखाते हुए करना होगा।

तुला राशि 
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करें। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। आपको कोई सहयोगी आपके कामों में बाधा डाल सकते है। आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है।


वृश्चिक राशि 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आपके गिले शिकवे बेहतर रहेंगे, क्योंकि आप अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपको अपने किसी पुराने दोस्त से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपका कोई काम समय से पूरा न होने से आपका मन परेशान रहेगा। किसी योजना में थोड़ा सोच समझकर धन लगाए।

धनु राशि 
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आप संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन समय रहते चुकता होगा। आपको किसी काम को लेकर सोच विचार कर आगे बढ़ना होगा। पहले का लिया हुआ कर्ज आप काफी हद तक उतार सकते हैं।

मकर राशि 
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको किसी बीमारी को छोटा नहीं समझना है। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने बिजनेस की कुछ योजनाओं को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है.

कुंभ राशि 
आज आपके लिए इनकम के सोर्स में वृद्धि होगी। आपको अपने खर्चे पर ध्यान देना होगा। आपको किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आपको किसी कानूनी मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। आपकी कोई खोई हुई प्रिय वस्तु आपको मिल सकती है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से थोड़ा ध्यान देना होगा।


मीन राशि
आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। आज आपको अपने कामों को समझदारी दिखाते हुए निपटाने की आवश्यकता है। आपको किसी वाद विवाद से दूर रहना होगा। आपकी कोई मन इच्छा पूरी हो सकती हैं। आपको धन लाभ हो सकता है । आप बिजनेस के कामों में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

इसे भी पढ़े:-अमरनाथ यात्रा से पहले जम्‍मू-कश्‍मीर को मिलेगी बड़ी सौगात, कटरा रेलवे स्‍टेशन से वंदेभारत ट्रेन को रवाना करेंगे पीएम मोदी  

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्‍न मान्‍यताओं/धर्मग्रन्‍थों पर आधारित है। Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्‍वसनीयता की पुष्टि नहीं करता।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *