29 March 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 29 मार्च को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और रविवार का दिन है. इस दिन आश्लेषा/मघा नक्षत्र के साथ धृति/शूल योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.
29 March 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों के आज का हाल
मेष राशि
मेष राशि के लिए आज का दिन काफी अच्छा और सुखद रहने वाला है. आय के स्रोत बढ़ेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, इसलिए जो भी काम हाथ में लेंगे उसमें सफलता मिलने की संभावना अधिक है. नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं. परिवार में तालमेल बना रहेगा, लेकिन किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचें. धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है.
वृषभ राशि
आज का दिन वृषभ राशि के लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. पुराने दिए गए धन की वापसी हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है. व्यापार में नई योजनाएं सफल होंगी और लाभ के अवसर मिलेंगे. परिवार का सहयोग मिलेगा और आप अपने कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे.
मिथुन राशि
आज का दिन मिथुन राशि के लिए अवसरों से भरा रहेगा. आपको नए लोगों से मिलने और उनसे लाभ लेने का मौका मिलेगा. काम के कारण घर से बाहर ज्यादा समय बिताना पड़ सकता है. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि किसी बात से विवाद हो सकता है. नौकरीपेशा वाले लोगों को नए प्रस्ताव मिल सकते हैं. व्यापार में निवेश के अच्छे मौके मिलेंगे. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा. कार्यों के चलते भागदौड़ अधिक रहेगी और आपको धैर्य के साथ काम करना होगा. किसी भी तरह के लेन-देन में सावधानी बरतें. परिवार में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है. प्रेम जीवन में सुखद अनुभव मिल सकता है. सेहत का ध्यान रखें और खानपान पर नियंत्रण रखें. मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी विवाद में पड़ने से बचें.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए रविवार का दिन खुशियों से भरा रहेगा. कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको सम्मान मिलेगा. खर्चों पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है. पुरानी गलतियों से सीख लें और उन्हें दोहराने से बचें. राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है. परिवार और जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा.
कन्या राशि
रविवार का दिन कन्या राशि के लिए भाग्यशाली साबित होगा. आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और नई उपलब्धियां हासिल होंगी. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. घर में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और नई चीज की खरीदारी कर सकते हैं. संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है, इसलिए खानपान का ध्यान रखें और आराम भी करें.
तुला राशि
आज का दिन तुला राशि के लिए आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से अच्छा रहेगा. अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा. किसी भी बड़े निर्णय से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें. नौकरी में थोड़ी असमंजस की स्थिति रह सकती है. दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपका मन शांत रहेगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को आज थोड़ी सावधानी से रहना होगा. जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें, क्योंकि नुकसान हो सकता है. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं. नौकरी के इंटरव्यू का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं. कार्यक्षेत्र में अपनी योजना और प्रबंधन क्षमता का सही उपयोग करें. प्रेम जीवन में नई शुरुआत संभव है.
धनु राशि
आज आपके लिए बदलाव का दिन हो सकता है. स्थान परिवर्तन या यात्रा के योग बन रहे हैं. करियर और शिक्षा में अच्छे अवसर मिलेंगे. नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा. दिन के दूसरे भाग में अचानक धन लाभ हो सकता है. पुराने निवेश से अच्छा फायदा मिलने की संभावना है. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को आज मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन उसका फल भी अच्छा मिलेगा. अधूरे काम पूरे होंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. परिवार में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी और आप जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे. घरेलू विवादों को समझदारी से सुलझाएं. अनावश्यक खर्चों से बचें और रिश्तों में मधुरता बनाए रखें.
कुंभ राशि
रविवार का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए नए अवसर लेकर आएगा. आप कुछ नया करने की सोचेंगे और उसमें सफल भी हो सकते हैं. आय के नए स्रोत बन सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए लोगों से संपर्क बनेगा. सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है. खर्चों पर नियंत्रण रखें और सेहत का ध्यान रखें.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा. मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने काम को पूरी लगन से करेंगे. अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी. समाज में आपके कार्यों की सराहना होगी. सेहत अच्छी रहेगी और आप पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)
इसे भी पढ़ें:-न्यूक्लियर हथियारों की सूची में कौन सा देश है अग्रणी, जानें भारत किस पायदान पर