Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक, जानें किस राशि पर रहेगी भगवान की कृपा? पढ़ें दैनिक राशिफल  

26 february 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्‍त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्‍वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 26 फरवरी फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन है. इस म्रृगशीर्षा नक्षत्र और प्रीति योग का संयोग है. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.

26 february 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल

मेष राशि

गुरुवार का दिन मेष राशि वालों के लिए जोश, उत्साह और खुशियों से भरा रहेगा. दिन क शुरुआत से ही आपको सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा. जिससे मन प्रसन्न रहेगा और कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त आय के अवसर मिल सकते हैं. पुराने दोस्तों से मुलाकात या बातचीत होने से मन हल्का रहेगा. घर और ऑफिस दोनों जगह आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अच्छे से निभाएंगे. प्रेम जीवन में मिठास और सामंजस्य बनी रहेगी.

वृषभ राशि

आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा और खुशनुमा बना रहेगा. आप अपनी योजनाओं को सफल बनाने में जुटे रहेंगे. अधूरे पड़े काम पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सुविधाओं में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में संतुलन बना रहेगा. परिवार के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है. धन लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें. खानपान और आराम पर ध्यान देना जरूरी होगा. प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा जिससे रिश्ता पहले के मुकाबले बेहतर रहेगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए दिन थोड़ा परेशानियों से भरा हुआ हो सकता है. ऐसे में आपको काम को बहुत ही सोच-समझकर करना होगा. दिन व्यस्तता और अनुशासन से भरा रहेगा. ऐसे में आपको कई काम एक साथ संभालने पड़ सकते हैं. आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है. पुराने रिश्तों में फिर से मधुरता आएगी. भाग्य आपका साथ देगा. प्रेम संबंधों में तालमेल बना रहेगा. संतान से जुड़ी कोई शुभ खबर मिल सकती है. धैर्य से काम लें, सफलता अवश्य मिलेगी.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए दिन पिछले दिनों के मुकाबले बेहतर रहेगा. धन लाभ के अवसरों में वृद्दि हो सकती है. लेकिन कुछ मामलों में आपको परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन दिन चढ़ने के साथ स्थिति बेहतर होगी. नौकरीपेशा लोगों को अच्छी नौकरी के अवसर मिल सकते हैं. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ घूमने और रोमांस करने का मौका मिलेगा. किसी माध्यम से अचानक धन लाभ के योग हैं, लेकिन शत्रुओं से सावधान रहना जरूरी होगा.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए दिन आर्थिक आजादी पाने को होगा. भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे थोड़े से प्रयासों में बड़ी और अच्छी सफलता हासिल हो सकती है. आज आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभ देगा. आत्मविश्वास ऊँचा रहेगा, लेकिन अहंकार से बचें. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ है. आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे. जोखिम भरे फैसलों से बचें और किसी को उधार न दें. परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा. सेहत अच्छी बनी रहेगी.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए कुछ मामलों में दिन अच्छा तो कुछ मामलों में मिलाजुला रहेगा. नए काम के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा. अधूरे काम पूरे होंगे और नई सफलताएं मिलेंगी. सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा. मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. प्रेम जीवन में मधुरता आएगी. अपनी पसंद की चीजों पर खर्च करने का मौका मिलेगा. शाम को धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और परिवार के सदस्यों संग कहीं बाहर घूमने-फिरने के लिए जा सकते हैं. कुल मिलाकर दिन संतोषजनक और शांति से भरा होगा.

तुला राशि

आज के दिन आपको किसी तरह की कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. जिससे दिन आनंद और उत्साह से भरा रहेगा. आय में वृद्धि होगी और रिश्तेदारों से मेल-मिलाप होगा. वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है. अचानक धन लाभ संभव है. खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझ बढ़ेगी. सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा. लेकिन आपको आज के दिन किसी को धन उधार देने से बचना होगा. नहीं तो उसके वापस आने में दिक्कतों का सामना करना होगा.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के के दिन अच्छा नहीं रहेगा. पूरे दिन मन परेशान और उदास रह सकता है. आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. कार्यों में मनचाही सफलता न मिलने से निराशा हो सकती है. कानूनी मामलों या अनावश्यक खर्च से आर्थिक बोझ बढ़ सकता है. किसी से विवाद करने से बचें. जिद और गुस्से पर नियंत्रण रखें. सेहत पर विशेष ध्यान दें. धैर्य और समझदारी से काम लेने से स्थिति संभल जाएगी. दांपत्य जीवन में साथी संग बेहतर तालमेल और सामंजस्य बनाकर चलना होगा तभी रिश्तों में मजबूती आएगी.

धनु राशि

धनु राशि वालों को आज दिन में कई तरह की खुशखबरी सुनने का मौका मिल सकता है. ग्रहों और सितारो की चाल पूरे दिन आपके पक्ष में रहेगी. जिससे आज का दिन लाभकारी रहेगा. भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे. व्यापारियों को अच्छी डील मिल सकती है. धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा. कुछ लोग आपकी अच्छाई का फायदा उठा सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें. निवेश करते समय सावधानी बरतें. शत्रुओं से दूर रहें और सोच-समझकर निर्णय लें.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा. किसी कानूनी मामलों में फंस सकते हैं जिसमें आपको आज और आने वाले दिनों में कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं. आपको लेन-देन और जोखिम से बचना चाहिए. अधिक भागदौड़ से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. वाहन सावधानी से चलाएं. नौकरीपेशा लोगों को नई चुनौतियों के साथ अवसर भी मिलेंगे. धैर्य और मेहनत से आगे बढ़ें. परिवार का सहयोग मिलेगा. आर्थिक मामलों में संयम बरतना लाभकारी रहेगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए दिन बेहतर रहेगा. आय में इजाफा होगा और अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी. संतान संबंधी परेशानियां का आज के दिन हल निकल आएगा. खानपान पर नियंत्रण जरूरी होगा. किसी से विवाद करने से बचें, वरना बात बढ़ सकती है. ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है. जल्दबाजी में निर्णय न लें. परिवार और मित्रों का साथ मिलेगा. कोई काम अटक सकता है, जिससे चिंता बढ़ेगी, लेकिन धैर्य से समाधान मिलेगा.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा. नौकरी में किस तरह की कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है. जिससे आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्दि होगी. कार्यक्षेत्र में आपके किए गए काम की सराहना होगी. आज का दिन सफलता और प्रगति का रहेगा. भाग्य आपका पूरा साथ देगा. आर्थिक लाभ के योग हैं. कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी. विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें. किसी से बहस से बचें. भावनाओं में बहकर निर्णय न लें. संयम और समझदारी से आगे बढ़ें, सफलता निश्चित है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्‍न मान्‍यताओं/धर्मग्रन्‍थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्‍वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *