20 August 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है। ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल के मुताबिक 20 अगस्त को श्रावण शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और गुरुवार का दिन है। इस दिन विशाखा नक्षत्र के इन्द्र योग का संयोग रहेगा। ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है।
20 August 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ और लाभकारी रहेगा. कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी. नौकरीपेशा वाले लोगों को सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. कारोबार से जुड़े लोगों को कोई अच्छी डील मिल सकती है. आज आपको शुभ समाचार मिलते रहेंगे. हालांकि, खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. सेहत पहले से बेहतर रहेगी. प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और आपसी समझ बढ़ेगी.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. आपकी बनाई हुई योजनाओं का आपको अच्छा लाभ मिल सकता है. नौकरीपेशा वाले लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. नए काम की शुरुआत करने वालों को धैर्य बनाए रखना होगा. वाहन आदि पर खर्च हो सकता है या किसी को धन उधार देना पड़ सकता है. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन प्रेम संबंधों में साथी के साथ छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा. कामकाज में सफलता मिलेगी और अधूरे कार्य पूरे होने की संभावना है. आप अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभा पाएंगे. नौकरी में प्रभाव और मान-सम्मान बढ़ेगा. हालांकि, अति उत्साह से बचें और धन के लेनदेन में सावधानी बरतें. थकान और मानसिक तनाव परेशान कर सकता है. आज किसी दूर रह रहे रिश्तेदार से मुलाकात या बातचीत हो सकती है.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा. पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरी में प्रभाव और मान-सम्मान बढ़ सकता है. लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. कारोबारियों को कोई अच्छी डील मिल सकती है. शिक्षा और शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा. धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिलेगा. प्रेम जीवन में साथी से प्यार और उपहार मिल सकता है.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा मिलाजुला रहेगा. किसी बात को लेकर आप उलझन में रह सकते हैं. आर्थिक फैसले लेते समय जल्दबाजी से बचना होगा. राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिल सकता है. परिवार के बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें और उनकी सलाह को महत्व दें. ससुराल पक्ष की ओर से कोई अच्छी खबर या अवसर मिल सकता है. महत्वपूर्ण फैसलों में सोच-समझकर आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति आज बेहतर रहेगी. व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है. अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता के दम पर आप मुश्किल परिस्थितियों का भी सामना आसानी से कर पाएंगे. अचानक कमाई के नए अवसर मिल सकते हैं. नौकरी में अपनी वाणी और व्यवहार को संतुलित रखना जरूरी होगा. वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखने का प्रयास करें. आज किसी दूसरे का वाहन चलाने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन भागदौड़ और व्यस्तता से भरा रहेगा. अधूरे काम पूरे करने में धन खर्च हो सकता है, लेकिन दूसरी ओर एक से अधिक स्रोतों से आर्थिक लाभ भी मिल सकता है. नौकरी में दिन अनुकूल रहेगा और सहकर्मियों के साथ अच्छा समय बीतेगा. दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. शाम को स्वादिष्ट भोजन और मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं. धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के खर्चों में आज बढ़ोतरी हो सकती है. किसी दोस्त या रिश्तेदार को धन उधार देना पड़ सकता है. काम के सिलसिले में भागदौड़ भी करनी होगी. नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे भविष्य में आर्थिक लाभ, प्रमोशन या वेतन वृद्धि के योग बनेंगे. प्रेम जीवन में सामंजस्य बना रहेगा. जोखिम भरे कामों से बचें और विरोधियों की गतिविधियों को लेकर सतर्क रहें.
धनु राशि
धनु राशि वालों को आज किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना होगा. क्रोध और वाणी पर संयम रखें. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन पहले की तुलना में बेहतर रहेगा और अतिरिक्त धन की प्राप्ति हो सकती है. आर्थिक मामलों में लेनदेन करते समय सावधानी बरतें. किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें. घर के कामों में परिवार का हाथ बंटाएंगे. सेहत में सुधार रहेगा, लेकिन बाहर का खाना खाने से बचना बेहतर होगा.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ और लाभकारी रहेगा. आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके लिए उपयोगी साबित होगी. जमीन या मकान खरीदने की कोशिश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. विदेशी स्रोतों से भी लाभ के योग बन रहे हैं. मान-सम्मान बढ़ने से आत्मविश्वास मजबूत होगा. धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बनी रहेगी.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. किसी भी काम में जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास दिखाने से बचें. अति उत्साह में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए हर निर्णय सोच-समझकर लें. पुराने विवादों से दूरी बनाए रखना बेहतर होगा. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. पारिवारिक मामलों को समझदारी और आपसी बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद और लाभकारी रहेगा. आपको अपनी पसंद का काम करने का अवसर मिल सकता है. आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा और आय में वृद्धि के योग बनेंगे. सगे-संबंधियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें. जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज मिल सकता है. घर में धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है. प्रेम संबंधों में सुधार और आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है। Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता।)
इसे भी पढ़ें:-धान की पत्तियों में दिख रहा पीलापन? जानें इसका कारण और समाधान