14 February 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 14 फरवरी फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और शनिवार का दिन है. इस दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और सिद्धि योग का संयोग है. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.
14 February 2026 ka Rashifal: जानिए सभी राशियों के आज का हाल
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में बीतेगा. कार्यक्षेत्र में अनुभवी लोगों से मेल-मुलाकात होगी. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और काम को लेकर भागदौड़ पूरे दिन बनी रहेगी. दिन में कहीं की यात्रा करते समय आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी. आपको कारोबार में अनावश्यक रूप से जोखिम लेने से बचना होगा. कानूनी अड़चनें दूर होंगी. प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी.
वृषभ राशि
शनिवार का दिन वृषभ राशि वालों के लिए सक्रियता से भरा हुआ होगा. आपको किसी जरूरी काम को करने में अनुभवी लोगों से सलाह की आवश्कता होगी. जो काम पिछले कई दिनों से अधूरे थे उसके पूरे होने की अच्छी संभावना है. लेकिन आपको अपने किसी मामले में बाहरी व्यक्ति से दखल आदि करने की जररूत नहीं है. कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और किसी तरह का नया काम शुरू करने वालों के लिए आज के दिन काम को लेकर दबाव बना रहेगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला होगा. संतान से जुड़ी किसी तरह की अच्छी खबर सुनने का मौका मिल सकता है. दिन के दूसरे हिस्से मे परिवार संग सुकून और मनोरंजन के साथ अच्छा समय व्यातीत करेंगे. कार्यक्षेत्र में आपको वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों संग बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा. जो लोग सरकारी नौकरी में उनको अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. वैवाहिक जीवन में साथी संग अच्छा तालमेल बना रहेगा और प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को आज के दिन किसी पर जररूत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा. नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है. धन के मामले में किसी पर ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा. आप आज के दिन अपनी योजनाओं को लेकर दुविधा में रहेंगे. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. नौकरी में दिनभर जरूरत से ज्यादा व्यस्तता बनी रहेगी. दांपत्य जीवन में संबंध बहुत ही मधुर बने रहेंगे. प्रेम जीवन में आपको अपने साथी की भावनाओं का ख्याल रखना होगा. सेहत अच्छी रहेगी और दिनभर आपका आत्मविश्वास बना रहेगा.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को आज के दिन अपने कार्य को प्राथमिकता में रखना होगा. आपकी सकारात्मक सोच आपके कामों में सामंजस्यता को बनाए रखेगा कार्यक्षेत्र में लोगों से नजदीकियां बढ़ेगी, जिससे आपको महत्वपूर्ण काम को करने में आसानी होगी. लेन-देन के मामलों में आपको किसी करीबी से वाद-विवाद की संभावना है. जो लोग सरकारी योजनाओं में है उनको को काम को थोड़ा संभलकर करना होगा. लव लाइफ के मामलों में आपको साथी की भावनाओं का ख्याल रखना होगा और कहीं घूमाने-फिरान के लिए जा सकते हैं.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को दिनभर मेहनत करनी होगी तभी अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी. किसी महत्वपूर्ण फैसलों के बारे में आपको बहुत ही सोच-समझकर निर्णय लेना होगा. किसी विवादित मामलों में आपको बहुत ही सूझबूझ के साथ ही हल करने की कोशिश करना होगा. नहीं तो मामला पेचीदा हो सकता है. नौकरीपेशा वाले जातकों को नई नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकते हैं. मनमुताबिक काम करने का मौका मिलेगा जिससे आपको प्रसन्नता होगी.
तुला राशि
तुला राशि वालों को आज किसी भी तरह के कानूनी मामलों में सावधानी बरतनी होगी. पारिवारिक मामलों में आपको बेहतर ढ़ंग से संवाद स्थापित करते हुए किसी मुद्दे का हल निकालना होगा. किसी काम को लेकर जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना होगा. जो लोग किसी तरह के कारोबार से संबंधित है उनको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा. नौकरी में आपके ऊपर आज अच्च अधिकारियों का दबाव बना रहेगा. दांपत्य जीवन में साथी संग प्रेम बढ़ेगा, जिससे रिश्ता प्रगाढ़ होगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, जिससे अटका हुआ कोई काम पूरा होगा. अचानक से लाभ के मौकों में वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार दिखेगा. सामाजिक क्षेत्र में आपको कुछ लाभ और सम्मान की प्राप्ति हो सकती है. नौकरीपेशा वाले जातकों को अपने सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा. आज सुख-साधनों में वृद्धि का दिन है. परिवार में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है. सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा. जिन लोगों ने किसी से कोई धन उधार लिया था, उसे लौटाने का समय है.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए कई फैसले आज के दिन उनके पक्ष में होंगे. आज के दिन किसी पुरानी समस्या से राहत मिलेगी. संतान से जुड़ी कुछ परेशानियां जो आपको पिछले कई दिनों परेशान कर रही थी वह आज खत्म होगी. लेकिन वहीं दूसरी तरफ आपके खर्चों में इजाफा होगा. ऐसे में आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. किसी भी योजना में धन निवेश करने से पहले आपको कई बार सोच-विचार करना होगा. भाग्य का साथ दिन के दूसरे हिस्से में मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी.
मकर राशि
मकर राशि वालों को आज विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन आप अपनी जूझारू स्वभाव से मुश्किलों को बहुत ही आसानी के साथ हराने में कामयाब होंगे. आज के दिन जो लोग किसी के साथ व्यापार मे हैं उनकी डील हो सकती है. लेकिन आपको बहुत ही धैर्य और बुद्धि से काम लेने होगा. जीवनसाथी संग प्रेम बढ़ेगा और संबंध बहुत ही मधुर बना रहेगा. सेहत के प्रति आपको सावधान रहना होगा. नहीं तो किसी तरह की बीमारी का सामना आपको करना पड़ सकता है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए दिन सफलता और जोश से भरपूर रहेगा. संतान की किसी तरह की उपलब्धि से आपको खुशी मिलेगी. जो लोग किसी तरह के कारोबार से संबंधित हैं उनके काम आज बहुत ही सुचारू रूप से जारी रहेगा. आपको मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. आज के दिन आपके ऊपर निजी और पारिवारिक खर्च बढ़ने का आर्थिक दबाव बन सकता है. लोन से जुड़े मामलों में आपको अतिरिक्त सावधानी के साथ काम करना होगा.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज व्यवस्थित रहेगा. व्यापार में पार्टनरशिप को लेकर आज आपके विवाद हल होंगे. घर में सुख-शांति और अनुशासन बना रहेगा. लव पार्टनर संग प्रेम अच्छा रहेगा. छात्रों को आज के दिन परीक्षा के परिणाम उनके मनमुताबिक हो सकता है. भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आज के दिन आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा. अचानक धन प्राप्ति के योग हैं, जिसमें आपकी आर्थिक स्थिति में काफी बदलाव आ सकता है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)
इसे भी पढ़ें:-मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, मौके से फरार हुए हमलावर