13 February 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 13 फरवरी फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है. इस दिन मूल नक्षत्र और वज्र योग का संयोग है. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.
13 February 2026 ka Rashifal: जानिए सभी राशियों के आज का हाल
मेष राशि
मेष राशि वाले जातको का आज का दिन अच्छा रहेगा क्योंकि आपको एक साथ कई तरह के शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में एक नई तरह की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. जो लोग नौकरी में हैं और बदलाव चाहते हैं उनको नए तरह का अवसर मिल सकता है. वरिष्ठ अधिकारियों का अच्छा सहयोग मिलेगा. दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक मामलों में बहुत ही सोच-समझकर निर्णय लेना होगा.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा. आपको धैर्य और संयम के साथ काम लेना होगा. बिजनेस में अच्छी योजनाओं पर ही आपको फोकस करना होगा. जल्दबाजी में किसी भी तरह का कोई निर्णय लेने से बचना होगा. नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए बेहतर अवसर मिलेगा. दोस्तों के सहयोग से आपको आज कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. अचानक धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी. आपकी किसी पुराने मित्र से मेल-मुलाकात हो सकती है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए दिन रचनात्मक कार्यों के लिए अच्छा रहेगा. दिन मिलाजुला रहेगा. जो लोग नौकरी में आज के दिन उनको प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग हैं. साथ ही नई तरह की जिम्मेदारी भी मिल सकती है. आपकी दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. वहीं जो लोग किसी के साथ प्रेम संबंधों में है उनके लिए दिन रोमांटिक रहेगा. साथी संग डिनर डेट पर जा सकते हैं. निवेश संबधी मामलों में आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन बहुत ही अनुकूल रहेगा. नई नौकरी के तलाश आज के दिन पूरी होगी. आर्थिक स्थिति में मजबूती का दिन रहेगा. दिन में आपको कहीं से कोई बड़ा लाभ और अचानक से मिल सकता है. आय के स्त्रोतों में इजाफा होगा. आपको भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा. शाम के समय धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा. व्यापार में कोई अच्छी डील हो सकती है, जिससे आपको भविष्य के लिए अच्छी खासी रकम जमा करने का मौका मिलेगा.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को आज के दिन कामकाज के सिलसिले में बहुत ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है. व्यापार में लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. किसी नई डील पर साइन हो सकती है लेकिन इस दौरान आपके शत्रु आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे. प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखना होगा. सेहत अच्छी रहेगी और घर-परिवार के सदस्यों का भरपूर लाभ आपको मिलेगा.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए दिन भागदौड़ और व्यस्तता से भरा हुआ होगा. आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा लेकिन मेहनत का फल मिलेगा. आपको आज के दिन अपने बेफिजूल के खर्चों के खर्चों से सावधान रहना होगा. धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर आपको मिलेगा. जिन लोगों का कोई प्रॉपर्टी से संबंधी कोई डील लंबे समय अटकी हुई थी वह फाइनल हो सकती है. जल्दबाजी में आपको काम करने से बचना. वैवाहिक जीवन में साथी संग कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए अच्छी सफलता मिलने का दिन रहेगा. संतान की तरफ से आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. आपको अपनी मेहनत का पूरा मिलेगा और सभी तरह की इच्छाएं पूरी होंगी. भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपको लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी. साथ ही आपको खर्चों पर नियंत्रण करना भी होगा. शाम के समय घर पर मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा. धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को आज के दिन किसी पुराने विवादों से छुटकारा मिलेगा. जिससे मानसिक शांति मिलेगी. जो लोग नौकरी में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए कुछ अवसर हाथ लग सकते हैं. आपको अपने गुस्से को कंट्रोल में करना होगा नहीं आपके शत्रु इसका फायदा उठाने में काम होंगे. आपको आज के दिन किसी की कहासुनी बातों में आने से बचना होगा. इसी के साथ कामकाज के मामले में आपको सावधानी रखनी होगी.
धनु राशि
धनु राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा जिससे उनके अधूरे काम पूरे होंगे. इसी के साथ आपकी आय में इजाफा भी देखने को मिलेगा. जो लोग नौकरीपेशा है और किसी अतिरिक्त आय के बारे में सोच रहे हैं उनको मौका मिल सकता है. वहीं पारिवारिक मामलों के लिहाज से दिन अच्छा नहीं रहेगा. घर के सदस्यों के बीच किसी मुद्दे को लेकर बहसबाजी हो सकती है. पारिवारिक जीवन में सुख और सहयोग की प्राप्ति होगी.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज के दिन किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर निर्णय लेना होगा. आर्थिक मामलों में आपको बहुत ही सोच समझकर कदम उठाना होगा. जल्दबाजी में फैसला करने से आपको बचना होगा. कार्यक्षेत्र में आपको आज अपने विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है. लाभ के अवसरों में वृद्धि होगा. भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आपके सभी तरह के अधूरे काम पूरे होंगे. आपको अपने लंबी अवधि के लिए कुछ नई योजनाओं पर काम करना होगा.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा बीतेगा. नई नौकरी के लिए कहीं से आपको बुलावा आ सकता है. व्यापार में किसी तरह की नई योजना बन सकती है जिससे विस्तार के योग बन रहे हैं. आपको अपने सगे-संबंधियों का अच्छा सहयोग मिलेगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा. सेहत में आपको थोड़ी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है. आपको अपने क्रोध को आज दिन काबू में करना होगा और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा. लेन-देन के मामलों आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा और सुख-सुविधाओं से भरा हुआ होगा. नौकरी-व्यापार में तरक्की के योग हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. परिवार संग किसी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा. आपकी आय में बढ़ोतरी के योग हैं. कारोबार में आपको कई तरह की चुनौतियों का सामना करना होगा. जो लोग नई नौकरी पर हैं उनको किसी तरह की बाधाओं का सामना करना होगा.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)
इसे भी पढ़ें:-ब्लैक कॉफी सिर्फ एनर्जी ड्रिंक नहीं, हेल्थ बूस्टर भी, डायबिटीज खतरा करता है कम