02 September 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल के मुताबिक 02 सितंबर को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और बुधवार का दिन है. इस दिन भरणी नक्षत्र के ध्रुव योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.
02 September 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चों और भागदौड़ से भरा रह सकता है. आपको अपनी आमदनी और खर्च के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा. मन में किसी बात को लेकर उलझन रह सकती है, जिसका असर आपके काम पर भी पड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में आपको विशेष सावधानी बरतने की सलाह है. किसी के साथ आर्थिक लेन-देन करते समय जल्दबाजी न करें और सभी जरूरी बातों की अच्छी तरह जांच कर लें. कारोबार और करियर में लाभ के अवसर मिल सकते हैं. दांपत्य जीवन में तालमेल बनाए रखने की जरूरत होगी.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है. कारोबार में कमाई बढ़ने के संकेत हैं और अचानक कहीं से आर्थिक लाभ भी मिल सकता है. एक से अधिक माध्यमों से लाभ के अवसर मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. परिवार में सुख-शांति और आपसी प्रेम बना रहेगा. परिजनों के साथ कहीं घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है. भाग्य का साथ मिलने से धन प्राप्ति के नए अवसर सामने आ सकते हैं. लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है. नौकरी बदलने की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. हालांकि, कुछ विरोधी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें. आर्थिक मामलों में संयम बरतें और अनावश्यक खरीदारी से बचें. शाम का समय परिवार के साथ अच्छा बीतेगा. प्रेम जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है. घर और कार्यस्थल दोनों जगह किसी न किसी बात को लेकर मानसिक तनाव रह सकता है. नौकरी में सहकर्मियों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें. किसी की गलत बात या चालाकी से आपको नुकसान हो सकता है. आर्थिक मामलों में भी सावधानी बरतें, क्योंकि शौक और मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा खर्च होने की संभावना है. किसी दूसरे व्यक्ति के निजी मामले में हस्तक्षेप करने से बचें, वरना विवाद बढ़ सकता है.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और सफलता से भरा रह सकता है. आपके आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी और भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा. विरोधियों पर आपका प्रभाव बढ़ेगा और आप उनकी चुनौतियों का डटकर सामना कर पाएंगे. किसी नई योजना पर काम शुरू करने का मौका मिल सकता है. तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा. अचानक धन मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे आपकी कोई जरूरी इच्छा पूरी हो सकती है.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां और उलझनें सामने आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी समझदारी से उनका समाधान निकाल लेंगे. किसी नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा रह सकता है. घर में कोई आयोजन या पारिवारिक कार्यक्रम होने से आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है. आपकी आय में वृद्धि हो सकती है और समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा. हालांकि, आपको अपने खर्चों के साथ-साथ भावनाओं पर भी नियंत्रण रखना होगा. घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रह सकता है. किसी नई योजना पर काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है. पिता के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे और उनका सहयोग मिलेगा. दूसरों के विवाद में पड़ने से बचें, क्योंकि बेवजह की बहस परेशानी बढ़ा सकती है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से काफी अच्छा रहेगा. अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं और आपकी आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम आसानी से पूरे होंगे. कारोबार में भी कमाई बढ़ने के संकेत हैं. पहले किए गए किसी काम या निवेश से लाभ मिल सकता है. प्रेम जीवन के लिए दिन सुखद रहेगा और आपको साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अपनी योजनाओं की समीक्षा करने और जरूरत के अनुसार बदलाव करने का है. दिन सामान्य रूप से सुखद रहेगा, लेकिन विरोधियों से सावधान रहना होगा. कोई व्यक्ति आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है, इसलिए अपने व्यवहार और बयानों को लेकर सतर्क रहें. आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ सकता है. खरीदारी करते समय अपनी जरूरत और बजट का ध्यान रखें. पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद लाभकारी रहने वाला है. भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपको कई क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और सहकर्मियों का सहयोग भी प्राप्त होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं. हालांकि, बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. कठोर शब्द रिश्तों में तनाव पैदा कर सकते हैं. दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है. संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन खुशखबरी लेकर आ सकता है. किसी अच्छी खबर से आपका मन प्रसन्न रहेगा और पुरानी परेशानियों से राहत मिलने की संभावना है. भाग्य का साथ मिलने से कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे. आपको कोई नई जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है, जिसे आप अच्छी तरह निभा पाएंगे. आर्थिक स्थिति के लिहाज से दिन मिला-जुला रहेगा. खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन साथ ही धन लाभ के अवसर भी मिलेंगे. भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करने का मौका मिलेगा.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बुद्धिमानी और कौशल के बल पर सफलता हासिल करने वाला रहेगा. आप अपनी सूझबूझ से किसी कठिन काम को आसानी से पूरा कर सकते हैं. भाग्य का साथ मिलने से नई योजनाओं में सफलता के संकेत हैं. मित्रों के साथ आज भागदौड़ अधिक रह सकती है और किसी जरूरी काम से यात्रा भी करनी पड़ सकती है. कारोबारियों को अपने प्रतिद्वंदियों से चुनौती मिल सकती है, इसलिए रणनीति बनाकर आगे बढ़ें. दांपत्य जीवन में किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए धैर्य और संयम से काम लें.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)
इसे भी पढ़ें:-श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले घर लाएं ये शुभ चीजें, लड्डू गोपाल का मिलेगा आशीर्वाद!