Assembly elections 2026: देश के 3 राज्यों असम, केरल और पुदुचेरी में गुरुवार को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होना है. इन तीनों राज्यों में जहां सत्ता पक्ष अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश में है, वहीं विपक्ष वापसी के लिए पूरा जोर लगा रहा है. असम और पुदुचेरी में जहां बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए सत्ता में है, वहीं केरल की सत्ता पर वाम मोर्चा का कब्जा है और सूबे में उसकी मुख्य लड़ाई कांग्रेस से मानी जा रही है. एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि इस बार तीनों ही राज्यों में दिलचस्प चुनावी मुकाबला देखने को मिल सकता है.
पुडुचेरी में मतदान जारी
पुडुचेरी के सीएम CM रंगास्वामी वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ तक मोटरसाइकिल से पहुंचे. यहां आने से पहले उन्होंने मंदिर में पूजा भी की. केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने भी सुबह ही मतदान किया. असम के सीएम हिमंता ने गुवाहाटी में मां कामाख्या मंदिर में पूजा की है.
केरलम में बीजेपी हिमंता बिस्व सरमा का दांव
केरलम में 70 साल में पहली बार कोई सीएम हैट्रिक के लिए चुनाव लड़ रहा है. असम में बीजेपी हिमंता बिस्व सरमा के सहारे लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का दांव खेल रही है. जबकि पुडुचेरी में कांग्रेस से निकले एन. रंगासामी पांचवी बार सत्ता में काबिज होने की कोशिश कर रहे हैं.
असम में 10 लाख से ज्यादा वोटर्स
असम में 126 सीट पर 41 पार्टियों के 722 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं केरलम में 2.71 करोड़ वोटर 890 उम्मीदवारों में से अपना नेता चुनेंगे. पुडुचेरी में 20 पार्टियां के 294 कैंडिडेट अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. तीनों राज्यों में करीब 10 लाख से ज्यादा वोटर्स पहली बार मतदान करेंगे.
इसे भी पढ़ें:-Vastu Tips: अपने घर को ऊर्जावान और समृद्ध बनाएं, किस चीज को कहां रखने से होगा फायदा