असम में बारिश और बाढ़ से तबाही, 68 लोगों की मौत, 11 लाख से अधिक बेघर

Assam: असम में लगातार हो रही बारिश से राज्य के कई जिलों में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. अब तक 68 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 लाख से अधिक लोग इस आपदा से प्रभावित हुए हैं. हजारों परिवारों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं और कई गांव अब भी पानी में डूबे हुए हैं.

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. उन्होंने प्रभावित लोगों ने मुलाकात भी की. सीएम ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से बिजली आपूर्ति बहाल करने का काम जारी है. उन्होंने कहा, ”असम में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है और प्रभावित जिलों में बिजली बहाली का काम लगातार जारी है.”

चराइदेव जिला असम का सबसे अधिक प्रभावित जिला है, जहां करीब 1.90 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं. प्रभावित अन्य जिलों में गोलाघाट, जोरहाट, नगांव और शिवसागर शामिल हैं. चार जिलों में कुल 354 राहत शिविर और राहत वितरण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जहां 37,724 विस्थापित लोगों को आश्रय और सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.

सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपदा मोचन बल (SDRF), अग्निशमन एवं आपात सेवा तथा पुलिस सहित कई एजेंसियां बचाव और राहत कार्य में जुटी हुई हैं. राज्य के विभिन्न जिलों में तटबंधों, सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है.

इसे भी पढें:-आईएएस केशव चंद्र ने संभाला खान मंत्रालय के सचिव का पदभार, खनिज क्षेत्र को मजबूती देने पर रहेगा फोकस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *