घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में राहत, कमर्शियल सिलेंडर फिर महंगा, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

LPG Price Today: नवंबर की शुरुआत में रसोई गैस को लेकर दो तरह की खबर है. आम घरों के लिए राहत है तो होटल-ढाबा वालों के लिए टेंशन बढ़ गई है. 5 नवंबर को तेल कंपनियों ने रेट जारी कर दिए हैं. आपके घर में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है. ये पुराने रेट पर ही मिल रहा है. इसकी समीक्षा हर महीने अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस-तेल के भाव और डॉलर-रुपये के रेट के हिसाब से होती है, लेकिन इस बार घरेलू रेट स्थिर रखे गए हैं.

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में क्यों नहीं हुआ बदलाव?

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों की आमतौर पर हर महीने की शुरुआत में समीक्षा की जाती है. इनकी कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस और कच्चे तेल के भाव, रुपये और डॉलर के बीच विनिमय दर समेत कई कारकों से प्रभावित होती हैं. हालांकि, हर महीने घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होना जरूरी नहीं है. इस बार 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर रखे गए हैं, जबकि कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई है.

14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के नए रेट

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है. अलग-अलग शहरों में इसकी कीमत इस प्रकार है.

शहरघरेलू सिलेंडर की कीमत
दिल्ली939.50 रुपये
नोएडा939.50 रुपये
मुंबई941.50 रुपये
कोलकाता968.00 रुपये
पटना1,031.50 रुपये
बेंगलुरु944.50 रुपये
रांची1,010.50 रुपये
जोधपुर949.00 रुपये
देहरादून952.00 रुपये

19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के नए रेट

कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 1 नवंबर से 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इसके बाद प्रमुख शहरों में 19 किलो वाले सिलेंडर के भाव इस प्रकार हैं.

शहरकमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली2,820.00 रुपये
नोएडा2,757.50 रुपये
मुंबई2,774.50 रुपये
कोलकाता2,964.00 रुपये
पटना3,110.50 रुपये
बेंगलुरु2,774.00 रुपये
रांची2,995.00 रुपये
जोधपुर2,862.00 रुपये
देहरादून2,865.00 रुपये

इसे भी पढ़ें:-14 राज्यों में बारिश-आंधी का रेड अलर्ट, 70KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, दिल्ली-UP-बिहार में ठंड बढ़ेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *