14 राज्यों में बारिश-आंधी का रेड अलर्ट, 70KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, दिल्ली-UP-बिहार में ठंड बढ़ेगी

 Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. अगले 11 घंटों के भीतर मौसम बिगड़ने वाला है. मौसम विभाग ने 14 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया है.मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तरी हरियाणा और गोवा के ऊपर बने ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवातीय परिसंचरण (Cyclonic Circulation) की वजह से ये बदलाव हो रहा है. इसके चलते अगले 3 दिनों में उत्तर भारत में ठंड अचानक बढ़ेगी और तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट आएगी.

14 राज्यों में तेज बारिश-आंधी का अलर्ट

5 नवंबर को जिन राज्यों में अलर्ट है. ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, अंडमान निकोबार, झारखंड, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, कर्नाटक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर.यहां 60 से 70 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा है, जबकि पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी और भूस्खलन की चेतावनी है. किसानों को फसल सुरक्षा की सलाह दी गई है.

दिल्ली, यूपी और बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

  • दिल्ली-NCR: राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश के साथ 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है. यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
  • उत्तर प्रदेश: मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, रायबरेली, कानपुर, गोरखपुर, देवरिया और आजमगढ़ समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इस दौरान 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं. राजधानी लखनऊ में तापमान 17 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
  • बिहार: पटना, सिवान, भोजपुर, गया, दरभंगा, मधुबनी, किशनगंज और पूर्णिया समेत दो दर्जन जिलों में मध्यम बारिश और करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है.

झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

  • झारखंड: रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो और पलामू समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की आशंका है. रांची में तापमान 23 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
  • उत्तराखंड: नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, चमोली, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
  • हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर: पहाड़ी इलाकों में मौसम ज्यादा खराब रहने की आशंका है. मनाली में न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री और श्रीनगर में माइनस 7 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है. कुल्लू, कांगड़ा, बारामूला, किश्तवाड़ और शोपियां में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी है.

पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बंगाल में भी बदलेगा मौसम

  • राजस्थान और मध्य प्रदेश: जयपुर, बीकानेर, बाड़मेर, उदयपुर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और खरगोन में मौसम बदलने की संभावना है. इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हो सकती है.
  • पंजाब और पश्चिम बंगाल: अमृतसर, लुधियाना, चंडीगढ़, कोलकाता, दार्जिलिंग और हावड़ा में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने और तेज बारिश होने का अनुमान है.

इसे भी पढ़ें:-Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उतार चढ़ाव जारी, जानें आज का ताजा रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *