एससीओकी बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- ‘आतंकियों को मदद देने वालों की अब खैर नहीं’

World: मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एससीओ (शंघाई सहयोग संगठन) की ‘काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट’ की बैठक में आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया, एससीओ के सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज के समय में आतंकवाद शांति और विकास के लिए सबसे गंभीर खतरों में से एक बना हुआ है। बता दें कि आतंकवाद के खिलाफ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की इस टिप्पणी के दौरान पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार भी वहां मौजूद थे।

आतंकवाद पर क्या बोले राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद न केवल निर्दोष लोगों की जान लेता है, बल्कि निवेश और व्यापार को भी बाधित करता है, यह समाज में कट्टरता फैलाता है और हमारे युवाओं को उन अवसरों से वंचित करता है, जिनके वे हकदार हैं।

आतंकवाद को किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता

रक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा कि आतंकवाद को किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता, उन्होंने कहा कि आतंकवाद से निपटने में कोई दोहरा मापदंड नहीं होना चाहिए, जो लोग आतंकवादियों को आर्थिक मदद देते हैं, उनका समर्थन करते हैं या उन्हें सुरक्षित पनाह देते हैं, उनके लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए, आतंकवाद के पूरे तंत्र को मजबूती से और सामूहिक रूप से खत्म किया जाना चाहिए।

इससे पहले सीमा पार आतंकवाद पर भारत के रुख को दोहराते हुए, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से आगे कोई भी आतंकी हरकत होने पर और भी कड़ा जवाब दिया जाएगा, उन्होंने जोर दिया कि हालांकि भारत की सांस्कृतिक परंपरा बातचीत, सह-अस्तित्व और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करती है, लेकिन शांति के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *