यूपी-दिल्ली में आज बारिश का अर्लट, उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी से बदला मौसम का मिजाज

New Delhi: पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी से मैदानी इलाकों में मौसम बदला बदला सा नजर आ रहा है। वहीं, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर मैदानी इलाकों में आज भी तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर के कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कुछ जगहों पर 14 और 15 अक्टूबर को ओले गिरने की चेतावनी है।

बता दें कि दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे, कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है तेज बारिश के आसार नहीं हैं। दिल्ली में कल यानी 12 अक्टूबर को अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। वही, हिमालय क्षेत्र में उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान जैसे राज्यों में बारिश होने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी अगले 2 दिन बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। राजौरी, रामबन, पुलवामा, डोडा, अनंतनाग जैसे जिलों में बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी मध्य प्रदेश में 15 से 16 अक्टूबर तक इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, खंडवा, उज्जैन, देवास, आगर-मालवा, रतलाम में बारिश के आसार हैं। वही, पूर्वी मध्य प्रदेश में रीवा, सतना, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, जबलपुर, कटनी, ग्वालियर, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा में 16 से अक्टूबर तक बारिश हो सकती है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में 14 से 18 अक्टूबर तक और बिहार में 16 से 18 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है। ओडिशा में भी 18 अक्टूबर तक हल्की बारिश का मौसम बना रहेगा। मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी भी है। उत्तरी कर्नाटक में 17-18 अक्टूबर तक भारी बारिश होने के आसार हैं। रायलसीमा क्षेत्र में 15-16 अक्टूबर को भारी बारिश होने के संकेत हैं। केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले 3 से 4 दिनों भारी बारिश का पूर्वानुमान है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *