गैस सिलेंडर के ताजा भाव जारी, जानें दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों के रेट

LPG Price Today: त्योहारों का सीजन शुरू होते ही हर घर में रसोई का बजट बढ़ जाता है. कहीं मिठाइयां और पकवान बनते हैं, तो कहीं मेहमानों के लिए खास तैयारियां होती हैं. ऐसे में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत हर परिवार के लिए सबसे अहम हो जाती है.अभी की अपडेट के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू LPG सिलेंडर 942 रुपये में मिल रहा है, वहीं 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2,810 रुपये पर पहुंच गया है. बता दें कि हर शहर में घरेलू और कमर्शियल दोनों सिलेंडरों के दाम अलग-अलग होते हैं, इसलिए बुकिंग से पहले अपने शहर का लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें.

आज आपके शहर में LPG सिलेंडर का क्या है भाव?

शहर घरेलू सिलेंडर की कीमतकमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली942.00 रुपए2,810.00 रुपए
नोएडा939.50 रुपए2,747.50 रुपए
गुरुग्राम951.00 रुपए2,828.00 रुपए
मुंबई912.50 रुपए2,764.00 रुपए
कोलकाता945.00 रुपए2,954.00 रुपए
चेन्नई950.00 रुपए2,983.00 रुपए
पटना1,000.00 रुपए3,100.50 रुपए
रांची1,010.50 रुपए2,988.00 रुपए
जयपुर945.50 रुपए2,839.00 रुपए

घर बैठे कैसे करें गैस बुक?

अब एजेंसी जाने की जरूरत नहीं है, आप मोबाइल से ही सिलेंडर बुक कर सकते हैं:

इंडेन गैस: अपने रजिस्टर्ड नंबर से 7588888824 पर REFILL लिखकर SMS करें.

भारत गैस: रजिस्टर्ड नंबर से 1800224344 पर Hi भेजें.एचपी गैस: रजिस्टर्ड नंबर से 9222201122 पर Hi भेजें.

इसे भी पढ़ें:-महंगे कच्चे तेल के बीच भी भारत की रफ्तार बरकरार, IMF ने बढ़ाया ग्रोथ का अनुमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *