बार-बार चक्कर आने पर न करें नजर अंदाज, कही बड़ी बीमारियों का अलार्म तो नही

Health: क्या आपको भी अचानक उठते ही सिर हल्का लगता है. या चलते-चलते लगता है जैसे पूरी दुनिया घूम रही है। अक्सर लोग इसे थकान, कमजोरी या गर्मी समझकर टाल देते हैं। कभी-कभार चक्कर आना नॉर्मल है – जैसे पानी कम पीना, लंबे समय तक भूखे रहना या लो BP. लेकिन अगर आपको हफ्ते में कई बार चक्कर आ रहे हैं, तो ये आपके शरीर का साइलेंट अलार्म हो सकता है। बार-बार चक्कर आने के पीछे छिपी हो सकती हैं ये 5 वजहें

1. कान के अंदर की गड़बड़ी: हमारे कान सिर्फ सुनते नहीं, बैलेंस भी बनाते हैं। कान में क्रिस्टल खिसकने (BPPV) या अंदरूनी सूजन से तेज घुमावदार चक्कर आते हैं।

2. सर्वाइकल और लो BP: गर्दन की नसों में जकड़न या अचानक खड़े होने पर BP लो होने से दिमाग तक खून कम पहुंचता है और अंधेरा जैसा लगता है।

3. खून की कमी और शुगर: हीमोग्लोबिन कम होने या शुगर लेवल गिरने पर दिमाग को पूरी एनर्जी नहीं मिलती, जिससे कमजोरी और चक्कर महसूस होते हैं।

4. डिहाइड्रेशन: शरीर में पानी की कमी से खून गाढ़ा होता है और ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है।कब डॉक्टर के पास जाना जरूरी है?

अगर चक्कर के साथ – बोलने में लड़खड़ाहट, सीने में दर्द, बहुत तेज सिरदर्द, सुनाई कम देना या उल्टी भी हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें। इसे सिर्फ थकान समझना खतरनाक हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *