एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर, तोड़ा 28 का रिकार्ड

Asian Games 2026: एशियाई खेलों में दिग्गज वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने हार का सिलसिला तोड़ दिया है. महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में चानू ने एशियाई खेलों में अपना पहला मेडल (सिल्‍वर) जीता. इसके साथ ही उन्‍होंने एशियन गेम्‍स में 28 साल से चले आ रहे मेडल के सूखे को खत्म किया. भारत को वेटलिफ्टिंग में पिछली बार 1998 में मेडल मिला था.

स्नैच में 87 किलोग्राम वजन उठाया

मुकाबले की शुरुआत में मीराबाई ने स्नैच में 87 किलोग्राम वजन उठाया. इस प्रदर्शन के साथ वह तीसरे स्थान पर थीं. वहीं नॉर्थ कोरिया की रि सोंग गम ने 94 किलोग्राम के साथ बढ़त बना ली थी. इसके बाद क्लीन एंड जर्क में भी सोंग गम ने अपनी बढ़त कायम रखी.

मीराबाई ने सिल्वर मेडल हासिल किया Asian Games 2026

रि सोंग गम ने क्लीन एंड जर्क में 121 किलोग्राम वजन उठाया और उनका कुल स्कोर 215 किलोग्राम रहा. मीराबाई ने इस राउंड में 111 किलोग्राम उठाया, जिससे उनका कुल स्कोर 198 किलोग्राम रहा. इस तरह नॉर्थ कोरियाई खिलाड़ी ने गोल्ड और मीराबाई ने सिल्वर मेडल हासिल किया.

इसे भी पढ़ें:-आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे, 60 करोड़ से ज्यादा लोगों को मिला स्वास्थ्य कवरेज, पीएम मोदी बोले- गरीबों के लिए वरदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *