Sports: एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत भारत के लिए बेहद शानदार रही है, जहां पहले ही दिन खिलाड़ियों ने दो सिल्वर मेडल अपने नाम किए। पुरुष टीम इवेंट में सिल्वर जीतने वाले हिमांशु ढिल्लों और रुद्रांक्ष पाटिल ने 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत इवेंट में भी मेडल अपने नाम किए हैं।
बता दें कि हिमांशु ढिल्लों ने दूसरे स्थान पर रहते हुए सिल्वर मेडल जीता तो वहीं रुद्रांक्ष पाटिल ने ब्रॉन्ज पर कब्जा किया। इसी के साथ ये इन एशियाई खेलों में पहली बार हुआ है जब एक ही इवेंट में भारत के हिस्से दो मेडल आए हैं।
भारत के दोनों निशानेबाजों मे मुकाबले में जमकर दी टक्कर
इन दोनों ही खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीतने वाले चीन के लिहाओ शेन को कड़ी टक्कर दी। चीन के खिलाड़ी ने 254.2 के स्कोर के साथ गोल्ड जीता। वहीं हिमांशु ने 252.4 के स्कोर के साथ सिल्वर अपने नाम किया और रुद्रांक्ष ने 230.9 के स्कोर के कांसे का तमगा जीता। शेन एक समय तीसरे और चौथे स्थान पर ही झूल रहे थे, लेकिन उन्होंने वापसी की और पहला स्थान हासिल किया। भारत के दोनों निशानेबाज मुकाबले की शुरुआत से ही मेडल की रेस में थे और ये काम पूरा करके ही रुके।