संकल्प से सिद्धि तक सफल रहे पीएम मोदी…, सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर बीजेपी चलाएगी संकल्प सेवा अभियान

New Delhi: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और समर्पण के 25 साल पूरे होने पर बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर बीजेपी सेवा संकल्प अभियान चलाएगी. पीएम मोदी संकल्प से सिद्धि तक सफल रहे. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘संकल्प से सिद्धि’ तक की यात्रा में कई उपलब्धियां हासिल की हैं और उनके नेतृत्व में देश में व्यापक बदलाव आया है.

नितिन नवीन ने कहा कि जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनी, उस समय देश में ”अंधकार का माहौल” था. उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में करीब 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया और आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयास लगातार जारी हैं. प्रधानमंत्री मोदी का विजन स्पष्ट है और उनके नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर भारत की साख मजबूत हुई है. दुनिया में भारत का प्रभुत्व और सम्मान बढ़ा है. उन्होंने कहा कि आज हर भारतीय खुद को पहले से अधिक सुरक्षित महसूस करता है.

नितिन नवीन ने यह भी दावा किया कि देश अब पूरी तरह नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष देश की सेवा और विकास को समर्पित रहे हैं. इसी उपलब्धि को रेखांकित करने के लिए भाजपा ‘संकल्प सेवा अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी. पीएम मोदी का सफर एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में प्रारंभ हुआ और आज देश के प्रधान सेवक के रूप में उन्होंने कार्यों को आगे बढ़ाया है. ये केवल उनके स्पष्ट विजन, दृढ़ संकल्प और सामाजिक जीवन में लगातार गुणात्मक परिवर्तन लाने और जीवन में बदलाव लाने के प्रयास से संभव हुआ है.

इसे भी पढ़े:-21 राज्यों में बारिश का अर्लट जारी, 75 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *