MP पुलिस में निकली SI-सूबेदार के पदों पर भर्ती, 23 सितंबर तक करें आवेदन

MP Police Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और सूबेदार भर्ती परीक्षा-2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है. भर्ती अभियान के तहत पुलिस विभाग में कुल 504 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू होकर 23 सितंबर 2026 तक चलेगी. 

कौन कर सकता है आवेदन?

  • सूबेदार, एसआई (SAF) और एसआई (DEF): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री जरूरी है.
  • एसआई (आर्म्स): मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए.
  • फोटो, क्यूडी और फिंगर प्रिंट तकनीकी पद: उम्मीदवार के पास फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषयों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए.

आयु सीमा

उम्मीदवार की उम्र की गणना 23 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी. भर्ती में अलग-अलग वर्गों के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 से 43 वर्ष तक रखी गई है. वहीं, अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में किसी तरह की छूट नहीं मिलेगी.

चार चरणों में होगा चयन 

एमपी पुलिस एसआई और सूबेदार रिक्रूटमेंट 2026 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा. सबसे पहले प्रारंभिक लिखित परीक्षा होगी. इसमें सफल उम्मीदवार मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होंगे. इसके बाद उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट से गुजरना होगा. अंतिम चरण में इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा. प्रारंभिक परीक्षा 28 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है, जबकि मुख्य परीक्षा की तारीख अभी निश्चित नहीं की गई है. 

कैसे करें आवेदन?

  • MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर MP Police SI Recruitment 2026 की लिंक खोलें.
  • पहले रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें.
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट या सुरक्षित रख लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *