Aaj Ka Rashifal: इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, नौकरी-कारोबार में लाभ के योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

03 September 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्‍त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्‍वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल के मुताबिक 03 सितंबर को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है. इस दिन कृत्तिका नक्षत्र के व्याघात योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.

03 September 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं और धन लाभ के अवसर भी मिलेंगे. व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद है. नौकरीपेशा वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में पूरी एकाग्रता के साथ काम करना होगा, क्योंकि छोटी सी लापरवाही परेशानी खड़ी कर सकती है. किसी भी महत्वपूर्ण फैसले में जल्दबाजी न करें. आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है. प्रेम जीवन में आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसका असर रिश्ते पर देखने को मिलेगा.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. पुरानी कोई परेशानी दोबारा सामने आ सकती है, हालांकि यह स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहेगी. कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा और नई नौकरी या प्रमोशन का अवसर मिल सकता है. आर्थिक मामलों में लाभ के योग हैं, लेकिन बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. परिवार की किसी जिम्मेदारी को पूरा करने में आपका समय लगेगा. दांपत्य जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा. अचानक धन लाभ या किसी अन्य माध्यम से फायदा मिलने के योग हैं. नौकरीपेशा वाले लोगों की सैलरी बढ़ सकती है और उन्हें नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. हालांकि विरोधी आपके लिए परेशानी खड़ी करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें. किसी विवाद में गुस्से में आकर फैसला लेने से बचें.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है. काम के सिलसिले में आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचें और जरूरी सावधानी बरतें, वरना नुकसान हो सकता है. करियर के लिहाज से दिन अच्छा है और तरक्की का कोई अवसर मिल सकता है. सरकारी कामकाज से जुड़े लोगों को सफलता मिलने की संभावना है. परिवार में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. घर में मांगलिक कार्यक्रम होने से माहौल खुशनुमा रहेगा. दांपत्य जीवन भी सुखद रहेगा.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद और अनुकूल रहेगा. परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आपकी बातों को महत्व मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों के काम की कार्यक्षेत्र में प्रशंसा हो सकती है. पुरानी किसी समस्या का समाधान भी मिल सकता है. प्रेम जीवन में साथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा और साथ में समय बिताने का अवसर मिलेगा. पारिवारिक माहौल शांत और सुखद रहेगा. हालांकि वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. अनावश्यक खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित हो सकता है. किसी भी महत्वपूर्ण मामले में जल्दबाजी या भावुकता में फैसला न लें. परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ भी किसी मुद्दे पर तनाव की स्थिति बन सकती है. हालांकि कामकाज से जुड़े कुछ अच्छे अवसर आपको मिलेंगे, जिससे उत्साह बढ़ेगा. आज किसी को उधार देने से बचें, क्योंकि पैसा वापस मिलने में परेशानी हो सकती है.

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज के लिहाज से शानदार रहेगा. लंबे समय से अटका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा अवसर मिल सकता है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा. व्यापार करने वालों की आमदनी में वृद्धि होने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा. परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. शाम को घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है. विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे लोगों के लिए भी दिन सकारात्मक है. सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग हैं.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ उलझनों वाला रह सकता है. आर्थिक मामलों में परेशानी बढ़ सकती है, इसलिए लेन-देन करते समय सावधानी बरतें. खर्चों में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है. हालांकि सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ सकता है. ससुराल पक्ष से सहयोग और लाभ मिलने के योग हैं. माता-पिता की भावनाओं का सम्मान करें और उनके साथ किसी तरह का विवाद करने से बचें. किसी भी काम में जल्दबाजी करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन पारिवारिक दृष्टि से सुखद रहेगा. परिवार के किसी सदस्य से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. किसी पार्टी या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जहां पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है. परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा. हालांकि आपका कोई काम बनते-बनते अटक सकता है, जिससे थोड़ी चिंता हो सकती है. ऐसी स्थिति में धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें. परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है. भाग्य का साथ मिलने से लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं. कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा वाले लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है और कार्यक्षेत्र में उनका प्रभाव बढ़ेगा. जमीन-जायदाद या प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े लोगों को कोई अच्छी डील मिल सकती है. हालांकि किसी विवाद में पड़ने से बचें. पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें. दिन के अंत में आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा. नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं और नई जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है. सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा, लेकिन विरोधियों की संख्या भी बढ़ सकती है, इसलिए सावधान रहें. पैसों के लेन-देन में विशेष सतर्कता बरतें. आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से मान-सम्मान बढ़ सकता है. धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मन को शांति मिलेगी.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. किसी काम में अपेक्षित सफलता न मिलने से मन निराश हो सकता है. किसी बात को लेकर मानसिक उलझन भी बनी रह सकती है. व्यापार से जुड़े लोगों को दूसरों की सलाह पर आंख मूंदकर फैसला लेने से बचना चाहिए. अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं. दांपत्य जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा. संतान से जुड़ी कोई चिंता परेशान कर सकती है. सेहत सामान्य रहेगी, फिर भी खुद को फिट रखने के लिए योग और नियमित व्यायाम करना लाभकारी रहेगा.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्‍न मान्‍यताओं/धर्मग्रन्‍थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्‍वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)

इसे भी पढ़ें:-यूजीसी नेट री-एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *